फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अपार आईडी बनाने के लिए गंभीरता नहीं निजी स्कूल, नौ संचालकों को शोकॉज नोटिस

Thu, 26 Dec 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में डीईओ बूटा राम निजी स्कूल संचालकों की बैठक लेते हुए। फाइल फोटो
विज्ञापन
अनुपमा जाखड़
विज्ञापन


सिरसा। जिले के स्कूलों में अपार आईडी बनाने का कार्य धीमी गति से चल रहा है। कई स्कूल में इस कार्य को बिल्कुल गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसके चलते वीरवार को शिक्षा विभाग ने 9 निजी स्कूलों को शोकॉज नोटिस जारी किया है। इन स्कूलों के संचालक जिला शिक्षा अधिकारी के बार-बार चेतावनी देने के बाद भी अपना जवाब देने नहीं पहुंचे थे।

जिला शिक्षा अधिकारी बूटा राम ने सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में निजी स्कूल संचालकों की बैठक की थी। बैठक में उन स्कूलों को शामिल किया गया, जिनके 500 से अधिक विद्यार्थियों की अपार आईडी बनना बाकी है। इनमें से कुछ स्कूल तो ऐसे हैं, जिनमें बच्चों की नामात्र ही अपार आईडी बनी है। इसके बाद भी स्कूल संचालक इसमें गंभीरता नहीं दिखा रहे है। ऐसे में जिला शिक्षा अधिकारी ने एक दिन में दो बार निजी स्कूल संचालकों की बैठक रखी। इनमें सिर्फ 6 स्कूल ही शामिल हुए और 10 स्कूल संचालकों ने बैठक में पहुंचना मुनासिब नहीं समझा। इनमें सिरसा खंड के चार, ऐलनाबाद खंड के दो व ओढां, डबवाली, रानियां व चोपटा खंड का एक-एक स्कूल शामिल था।अब शिक्षा विभाग ने इन स्कूल संचालकों को शोकॉज नोटिस भेजा है।
विज्ञापन




::::::::::::::::::::::::::::



80 हजार विद्यार्थियों की अपार आईडी बनना बाकी

जिले के राजकीय व निजी विद्यालयों में करीब ढाई लाख विद्यार्थी है। इनमें से करीब एक लाख 70 लाख विद्यार्थियों की अपार आईडी बन चुकी है। करीब 80 हजार विद्यार्थियों की अपार आईडी बनना अभी बाकी है।



ऐलनाबाद खंड के एक स्कूल ने बनाई सिर्फ दो आईडी

डबवाली ब्लॉक के एक निजी स्कूल में 2200 विद्यार्थी है और उसमें अभी तक सिर्फ 708 विद्यार्थियों की अपार आईडी बनी है। इसी प्रकार ऐलनाबाद खंड के गांव का एक स्कूल में 807 बच्चे हैं और सिर्फ अभी तक दो बच्चों की आईडी बनी है।



-





इन स्कूलों को भेजा नोटिस

- सेंट जोसफ हाई स्कूल, डबवाली

- सरस्वती विवेकानंद हाई स्कूल, ऐलनाबाद

- स्वामी विवेकानंद सीसे. स्कूल, चोपटा

- माता हरकी देवी सीसे. स्कूल, ओढां

- दी गुरुकुल स्कूल रानियां

- विवेकानंद बाल मंदिर सीसे. स्कूल, सिरसा

- सतलुज पब्लिक सीसे. स्कूल, सिरसा

- सेंट जोसफ इंटरनेशनल स्कूल, सिरसा

- सेंट फ्रांसेज जेवियर सेकेंडरी स्कूल, सिरसा





::::::::::::::::::::::::

अपार आईडी से विद्यार्थियों की होगी पहचान







विद्यार्थियों की अपार आईडी को एक देश-एक छात्र योजना के तहत बनाया गया है। अपार आईडी को डीजी लॉकर से भी जोड़ा जाएगा। इसमें विद्यार्थी शैक्षणिक दस्तावेज भी सुरक्षित रहेंगे। विद्यार्थियों के ड्रॉप आउट को खत्म करने में आसानी होगी। जिले के सभी विद्यार्थियों को इस आईडी से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन




::::::::::::::::::::::::

वर्जन

अपार आईडी को शिक्षा विभाग पूरी तरह से गंभीर है। जो स्कूल संचालक अपार आईडी को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे, उनकी बैठक लेकर जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बैठक में शामिल नहीं होने वाले 9 स्कूल संचालकों को शोकॉज नोटिस जारी किए गए हैं। -बूटा राम, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें