फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जेल में बिगड़ी बंदी की हालत, अस्पताल में मौत

Tue, 09 Jul 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला जेल में नशा तस्करी के आरोप में बंद 40 वर्षीय गुरलाल उर्फ गोरा की रविवार देर रात तबीयत खराब हो गई। हालत ज्यादा खराब होने पर पुलिस ने गुरलाल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान गुरलाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


जिला जेल अधीक्षक सतबीर पातड़ ने बताया कि दो दिन पहले गुरलाल उर्फ गोरा निवासी बठिंडा को नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद किया गया था। जहां रविवार देर रात गुरलाल की तबीयत खराब होने पर पुलिस कर्मियों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान चिकित्सकों ने गुरलाल को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि गुरलाल उर्फ गोरा खुद भी नशे का आदी था। दो दिन पहले जब उसे जेल में लाया गया था तो उसने काफी नशा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें