फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: उपमंडलस्तरीय कार्यक्रम में प्रिंसी झोरड़ सम्मानित

Wed, 29 Jan 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बेअंत विद्या भवन स्कूल संतनगर की छात्रा प्रिंसी झोरड़ को सम्मानित करते प्रदेश कॉन्फेड निगम के च
विज्ञापन
ऐलनाबाद। बेअंत विद्या भवन स्कूल संतनगर की छात्रा प्रिंसी झोरड़ ने राज्यस्तरीय रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया। इसलिए उपमंडलस्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश कॉन्फेड निगम के चेयरमैन कर्मवीर सैनी ने प्रिंसी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रदेश कॉन्फेड निगम के चेयरमैन कर्मवीर सैनी, एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार रविंद्र सिंह ने प्रिंसी समेत स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। समाजसेवी शिशपाल झोरड़ ने बताया कि उनकी पोती प्रिंसी ने स्कूल समेत पूरे जिले का नाम प्रदेशभर में रोशन किया था। उन्होंने कहा कि प्रिंसी को आगे बढ़ने के लिए हर प्रकार से सहयोग और सुविधा दी जाएगी, ताकि वह देश, प्रदेश का नाम रोशन कर सके।


बेघर हुए आठ परिवारों को एसोसिएशन ने उपलब्ध करवाई मदद


सिरसा। बठिंडा स्थित गांव दान सिंह वाला की शहीद बाबा जीवन सिंह कॉलोनी में विगत दिनों नशा तस्करों का विरोध करने वाले आठ परिवारों के घरों पर पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी गई थी। इससे घरों में रखा पूरा सामान जल गया था। बेघर हुए इन परिवारों की मदद के लिए ऑल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन सिरसा ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए और और प्रत्येक परिवार को सहायता स्वरूप 4-4 हजार रुपये की राशि व 5-5 बिस्तर उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन


एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक सविंद्र सिंह गिल ने बताया कि ऑल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखमंदर सिंह गजनवाला, सिरसा एससी सेल के अध्यक्ष गुरमीत सिंह घरांचो, समाजसेवी गुरमीत सिंह खालसा, जनरल सेक्रेटरी हरियाणा बलदेव सिंह मोगा व एसोसिएशन के प्रचार सचिव रंगरेटा हैप्पी सिंह आदि ने पीड़ित परिवारों के साथ दर्द साझा किया। गिल ने बताया कि करीब 150 लोगों ने गुंडागर्दी कर आठ घरों को पेट्रोल बम डालकर आग लगा दी थी। इनका कसूर इतना था कि यहां रहने वाले लोगों ने नशा तस्करों का विरोध किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें