फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: उच्च शिक्षा में रुचि बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालयों में दौरा करवाने की तैयारी

विज्ञापन
सिरसा।पीएमश्री स्कूल ओढां
विज्ञापन
सिरसा। जिले के पीएमश्री राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग नई योजना लेकर आ रहा है। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में उच्च शिक्षा के प्रति रुचि जागृत करना है। योजना के तहत विद्यार्थियों को निजी स्कूलों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों का दौरा करवाया जाएगा। ताकि वे वहां की पढ़ाई, सुविधाओं और शैक्षणिक वातावरण से प्रेरणा लेकर आगे की पढ़ाई की ओर आकर्षित हों।
विज्ञापन


इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। फिलहाल विभागीय अधिकारी इस योजना के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। योजना के अंतर्गत विद्यार्थी अपने अनुभव साझा करेंगे और उनकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह रिपोर्ट निदेशालय तक भेजी जाएगी, ताकि आगे बड़े स्तर पर इस अभियान को लागू किया जा सके।

इस पहल से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं और अवसरों के बारे में बेहतर जानकारी मिलेगी, जिससे वे भविष्य की पढ़ाई के लिए सही निर्णय ले सकेंगे। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभाग का मानना है कि इस पहल से बच्चों में आगे पढ़ाई करने की रुचि और जागरूकता बढ़ेगी।
विज्ञापन






योजना से बढ़ेगी उच्च शिक्षा में रुचि



योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को जिले और राज्य के निजी स्कूलों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों का दौरा करवाया जाएगा। इस दौरान वे वहां के शैक्षणिक माहौल, पढ़ाई की पद्धति और सुविधाओं को करीब से देख सकेंगे। विभाग का लक्ष्य है कि विद्यार्थी इन संस्थानों से प्रेरणा लेकर उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर हों।





विभिन्न गतिविधियों का करवाया जाएगा आयोजन



योजना के तहत विद्यार्थियों के लिए कई गतिविधियों का आयोजन भी होगा। इसमें शैक्षणिक प्रतियोगिताएं, समूह चर्चा और कॅरिअर गाइडेंस सेशन शामिल किए जा सकते हैं। फिलहाल स्थानीय अधिकारी उच्च अधिकारियों से विस्तृत निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही आदेश मिलेंगे, योजना को धरातल पर लागू किया जाएगा।







अनुभव साझा कर तैयार की जाएगी रिपोर्ट



योजना पूरी होने के बाद विद्यार्थी अपने अनुभव साझा करेंगे। इन अनुभवों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर निदेशालय को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के अध्ययन के बाद इस अभियान को बड़े स्तर पर लागू किया जाएगा। विभाग का मानना है कि यह पहल विद्यार्थियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।



-

जिले के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का ज्ञान देने के उद्देश्य से नई योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत विद्यार्थियों को कॉलेज व महाविद्यालयों का दौरा करवाया जाएगा। - बूटा राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें