सिरसा।चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के विद्यार्थी ज्ञापन दिखाते हुए। छात्र संघ
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में स्पेशल चांस-2025 की फीस बढ़ोतरी पर छात्र नेताओं ने कुलपति डाॅ. विजय कुमार को ज्ञापन सौंपा।कुलपति ने आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों की फीस को दो दिनों में कम किया जाएगा व विवि प्रशासन को आदेश देते हुए कहा कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारी को पूरी करें।
छात्र नेता विजय अरोड़ा, राजेंद्र सिंह व मनदीप सिंह ने बताया कि सबसे पहले वे कंट्रोलर कार्यालय में गए। जहां कंट्रोलर ने विद्यार्थियों का ज्ञापन लेने से मना कर दिया। इसके बाद वे कुलपति डाॅ. विजय कुमार से मिले और समस्याओं से अवगत करवाया।
छात्र नेता मनदीप सोनी ने समस्याओं से अवगत करवाते हुए बताया कि सितंबर-2025 एग्जाम फीस पर विवि प्रशासन की ओर से 25 अगस्त को सितंबर-25 स्पेशल नॉर्मल चांस का नोटिफिकेशन जारी किया। इसमें विद्यार्थियों की सेमेस्टर फीस 8000 रुपये कर रखी है, जोकि पहले 750 रुपये थी।
विवि के तहत 60 काॅलेज संचालित हैं व यहां एससी व एसटी, ओबीसी वर्ग के विद्यार्थी पढ़ने आते हैं जो स्वयं सरकारी स्कॉलरशिप पर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे विद्यार्थी 8000 रुपये कैसे भर सकेंगे।