फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: होली के बाद शुरू हुई नवरात्र की तैयारियां

Wed, 11 Mar 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नवरात्र को लेकर दुकानों के बार लगाया हुआ सामान। संवाद
विज्ञापन
- 19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 29 मार्च होंगे समाप्त
विज्ञापन


- बाजारों में नवरात्र को लेकर सजने लगे हैं बाजार



- महिलाओं ने भी तैयारियां की शुरू, नौ दिनों तक घरों व मंदिरों में होगी पूजा अर्चना

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। होली पर्व के समाप्त होते ही जिलेभर में अब चैत्र नवरात्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 29 मार्च तक चलेंगे। नवरात्र को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों पर माता रानी के पूजन से जुड़ीं सामग्रियां सजने लगी हैं।

महिलाओं ने भी घरों और मंदिरों में होने वाली पूजा-अर्चना के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। श्रद्धालु व्रत रखकर माता की आराधना करते हैं और घरों व मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ किया जाता है। जिले के मंदिरों में भी नवरात्र को लेकर व्यवस्थाएं की जाने लगी हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन




माता की प्रतिमा से लेकर पूजा सामग्री तक उपलब्ध

बाजारों में इन दिनों माता रानी की मूर्तियों, चुनरी, नारियल, अगरबत्ती, पूजा की थालियां, कलश, ज्योति और सजावट का सामान सजने लगा है। दुकानदार रवि शर्मा, कमल किशोर, राहुल जैन का कहना है कि होली के बाद से ही लोग नवरात्र की पूजा सामग्री खरीदने के लिए आने लगे हैं। जैसे-जैसे नवरात्र नजदीक आएगी, वैसे-वैसे बाजारों में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है।



नौ दिनों तक होती है माता की पूजा-अर्चना



नवरात्र के दौरान कई लोग अपने घरों में घट स्थापना करते हैं और नौ दिनों तक माता की पूजा करते हैं। इस दौरान घरों में अखंड ज्योति जलाई जाती है और रोजाना माता के भजन-कीर्तन भी किए जाते हैं। मंदिरों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

मंदिरों व रंग-रोगन का काम शुरू

महिलाओं ने भी नवरात्र को लेकर घरों की साफ-सफाई और पूजा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, मंदिरों में रंग-रोगन व मरम्मत का काम करवाया जा रहा है। नवरात्र पर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जाता है। वहीं, मंदिरों में साफ सफाई का काम भी शुरू हो गया है। कई महिलाएं व्रत रखने की तैयारी कर रही हैं और नौ दिनों तक सात्विक भोजन का पालन करती हैं। वहीं, मंदिर समितियों की ओर से भी मंदिरों की साफ-सफाई और सजावट का काम शुरू कर दिया गया है। नवरात्र के दौरान कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी किया जाता है। श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार प्रसाद और भंडारे का आयोजन करते हैं जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इसके अलावा, कुछ स्थानों पर जागरण और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन

वर्जन



धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि इन नौ दिनों में सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। नवरात्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
- पंडित अरुण कौशिक, गीता भवन मंदिर सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें