फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: करवा चौथ पर चूड़ी-ज्वेलरी की दुकानों पर उमड़ी भीड़

Mon, 26 Oct 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कालावाली। बाजार में खरीदारी करती ​महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
फोटो - 21
विज्ञापन

सुहागिनों में पर्व के लिए उत्साह, ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग, दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद
फोटो - 21
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। करवा चौथ पर्व नजदीक आते ही कस्बे के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। पर्व के लिए सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में चूड़ी, ज्वेलरी, कपड़ों, पूजा सामग्री की दुकानों और मेहंदी लगाने वालों के पास महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।
खास दिन के लिए सजने-संवरने के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग करवा रही हैं। साथ में करवा चौथ पर मेहंदी लगवाने के लिए भी पहले से समय तय करवा रही है ताकि त्योहार वाले दिन उन्हें इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन

महिलाएं हाथों पर पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन बनवाने में रुचि दिखा रही हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि पर्व के नजदीक आने के साथ ही बाजारों में खरीदारी और तेज होगी।
महिलाएं शृंगार और पूजन के लिए लाल, मैरून और अन्य आकर्षक रंगों की चूड़ियों के साथ मैचिंग ज्वेलरी, साड़ियां, सूट और अन्य शृंगार सामग्री पसंद कर रही हैं। डिजाइनदार पूजा की थाली, छलनी, करवा और अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर भी खरीदारी हो रही है।
महिलाओं की चहल-पहल से बाजारों में कपड़े, ज्वेलरी, बर्तन, ब्यूटी पार्लर इत्यादि व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। महिलाओं में नए कपड़े खरीदने का खास उत्साह है।
कोट्स
महिलाएं पर्व पर पहनने के लिए साड़ी, सूट, डिजाइनर ड्रेस और आकर्षक इंडो-वेस्टर्न परिधानों को पसंद कर रही हैं। मैचिंग दुपट्टेदार और फैंसी सूट की भी मांग बनी हुई है। उम्मीद है कि करवा चौथ से पहले के दिनों में खरीदारी में और तेजी आएगी।
-शंटी बांसल, संचालक, कपड़ा दुकानदार कालांवाली। फोटो - 24
करवा चौथ को खास बनाने के लिए महिलाएं अपनी ड्रेस के अनुसार हल्की और आकर्षक डिजाइन वाली ज्वेलरी पसंद कर रही हैं। इयररिंग्स, नेकलेस सेट, मंगलसूत्र और अन्य फैशन ज्वेलरी की मांग देखने को मिल रही है। महिलाएं बजट के अनुसार खरीदारी कर रही हैं।
-योगेश जैन, कॉस्मेटिक दुकानदार, कालांवाली। फोटो - 23
करवा चौथ को लेकर ब्यूटी पार्लरों में भी खास तैयारियां की गई हैं। महिलाएं मेकअप, फेशियल, हेयर स्टाइलिंग और अन्य ब्यूटी सेवाओं के लिए पहले से समय बुक करवा रही हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए पार्लर की तरफ से विशेष पैकेज और बेहतर छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

-कमलेश रानी, ब्यूटी पार्लर संचालक, कालांवाली। फोटो - 26
करवा चौथ पर महिलाएं पारंपरिक शृंगार के साथ आकर्षक लुक पाने के लिए मेकअप और स्किन केयर सेवाओं को प्राथमिकता दे रही हैं। मेहंदी, फेशियल, हेयर स्टाइलिंग और पार्टी मेकअप की मांग बढ़ रही है। महिलाएं पहले से अपॉइंटमेंट ले रही हैं।
-मीनाक्षी, हर्बल ब्यूटी पार्लर, कालांवाली। फोटो - 25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें