फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाबा भूमणशाह धाम में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर निकाली प्रभात फेरी

Tue, 24 Nov 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। ग्राम बाबा भूमणशाह संगर साधा में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकाली गई प्रभा
विज्ञापन
गुरु बाबा ब्रह्मदास महाराज के सानिध्य में उमड़ी साध-संगत
विज्ञापन

अखंड पाठ का भोग डालकर किया गुरु महिमा का गुणगान

फोटो 3,4,5

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को ग्राम बाबा भूमणशाह संगर साधा में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। यह आयोजन गुरु बाबा ब्रह्मदास के सान्निध्य में श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ हुआ।
बड़ी संख्या में साध-संगत ने भाग लेकर गुरु महाराज के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की। पूरा क्षेत्र गुरबाणी के मधुर स्वर और गुरु नानक देव जी की महिमा से भक्तिमय हो उठा। प्रभात फेरी में फूलों से सजी पालकी साहिब आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

श्रद्धालु गुरबाणी की मधुर धुनों के बीच सतनाम श्री वाहेगुरु का जाप कर रहे थे। चारों ओर जयकारे गूंज रहे थे। श्रद्धालुओं की भक्ति भावना ने वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।
संगत ने उत्साह से प्रभात फेरी में सहभागिता की। उन्होंने गुरु चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत अखंड पाठ का भोग डाला गया।
गुरु नानक देव का संदेश
मुख्य धाम बाबा भूमणशाह के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने संपूर्ण मानवता को एकता, प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी मनुष्यों को समान दृष्टि से देखने की प्रेरणा दी। उनका जीवन मानव सेवा, परोपकार और सत्य के मार्ग पर चलने की अनुपम मिसाल है।
विज्ञापन

शिक्षाओं का महत्व
बाबा ब्रह्मदास ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं में नाम जपो, किरत करो और वंड छको के संदेश को विशेष महत्व बताया। ये सिद्धांत ईश्वर का स्मरण करने, ईमानदारी से मेहनत करने और जरूरतमंदों के साथ बांटकर खाने की प्रेरणा देते हैं। गुरु साहिब की शिक्षाएं आज भी समाज में प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत कर रही हैं। कार्यक्रम के अंत में संगत ने गुरु नानक देव के बताए मार्ग पर चलने और मानवता की सेवा का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें