आढ़ती एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, सर्वसम्मति से चुने पदाधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। आढ़ती एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन सोमवार को किया गया। प्रधान प्रदीप जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन हुआ।
नई कार्यकारिणी में विनोद मित्तल को अध्यक्ष चुना गया। प्रदीप जैन प्रधान बने जबकि बिट्टू असीर वाला और सुखराम फत्तेवाला संरक्षक बनाए गए। कुलजीत सिंह को सचिव, कृष्ण बांसल कुरंगावाली को उपप्रधान और जसविंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
सुरेंद्र गोयल को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। सलाहकार समिति में अमन जैन और ओमप्रकाश वाजपेयी शामिल किए गए। अमन कुमार और कविष गर्ग को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी सदस्य और उद्देश्य
निदेशक के तौर पर हरप्रीत सिंह, संदीप गोयल, बलबिंद्र कुमार, सतीश सिंगला, कुलदीप राणा शर्मा, चरण दास, लखवीर सिंह, गगन देसू, संदीप बांसल, ललित गोयल, गुरप्रीत सिंह, मनोज कुमार, राजा सिंह, कर्मवीर गोयल तथा विकेश कुमार को शामिल किया गया। बैठक के दौरान सदस्यों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम मंडी के आढ़तियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। यह टीम उनके हितों के लिए आपसी तालमेल से कार्य करेगी।