फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मीटरों की जांच शुरू

Sat, 12 Dec 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम के एसई आरके वर्मा के दिशा-निर्देश पर शुक्रवार को  विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सिरसा सब डिविजन के अंडर आने  वाले विद्युत मीटरों की जांच का अभियान चलाया।
विज्ञापन


अभियान के तहत जितने भी मीटरों पर लगी एमसीबी सील टूटी पाई जाएगी, उन्हें सील किया जाएगा। पहल दिन  विभाग द्वारा 150 मीटरों की चैकिंग का लक्ष्य रखा गया।

अभियान का नेतृत्व कर रहे जेई देवीराम ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को परशुराम चौक से अभियान की शुरूआत की है।

उन्होंने बताया कि विद्युत निगम द्वारा  पूरे जिले में एसई के निर्देश पर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज पहले दिन 150 मीटरों की चैकिंग का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें परशुराम चौक, गोल  डिग्गी चौक के एरिया के मीटरों की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिन मीटरों की एमसीबी सील खुली होगी, उन्हें सील किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन  मीटरों के कंडक्टर खस्ता हालत में पाए जाएंगे, उन्हें भी चेंज किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा जो मीटरों घरों के अंदर लगे हैं, उन्हें बाहर लगाया जाएगा। देवीराम ने बताया  कि जहां भी लोहे के पोल होंगे, उन्हें बदला जाएगा। उनकी टीम में उनके अलावा लाइनमेन मुकेश कुमार, जगदीश कुमार, सुभाष, राय सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें