फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लचर कार्यप्रणाली... प्रॉपर्टी टैक्स भरवा दे दी निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को नगर परिषद ने दी एनओसी, शाम को बुलाकर कहा- एनडीसी भी लेना होगा

Mon, 10 Feb 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी। इससे पहले सोमवार को नगर परिषद के अधिकारियों की लचर कार्यप्रणाली देखने को मिली। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार एनओसी लेने के लिए नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। सभी से प्रॉपर्टी टैक्स भरवाकर एनओसी जारी कर दी गई। इसके बाद अपराह्न चार बजे के बाद अधिकारियों को जानकारी मिली कि एनडीसी लेना जरूरी है। बिना एनडीसी के कोई भी उम्मीदवार आवेदन फार्म जमा नहीं करवा सकता है। ऐसे में जिन-जिन उम्मीदवारों को एनओसी दी गई थी, उन्हें फोन कर वापस बुलाया गया।

वहीं, नगर परिषद के चुनाव को लेकर राजनीति पार्टियों की बैठकों का दौर जारी है।भाजपा और कांग्रेस के पास उम्मीदवारों की लंबी सूची है। इसके चलते भाजपा के नेताओं ने सोमवार शाम को निजी क्लब में बैठक कर उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन किया, वहीं कांग्रेस ने उम्मीदवारों के आवेदन लेने के लिए मंगलवार शाम पांच बजे तक समय बढ़ा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पास अभी तक चेयरमैन के लिए 20 उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं। कांग्रेस के कद्दावर नेता भी इन चुनाव में मैदान में वोटबैंक को एकजुट करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में अब सभी की निगाहें हरियाणा लोकहित पार्टी पर लगी हुई है। हालांकि भाजपा के कुछ नेता सोशल मीडिया में जाकर हलोपा के नेताओं को विधानसभा चुनाव में मदद की बात कहते हुए नजर आते हैं, लेकिन उन्होंने कितनी मदद की है, वह हलोपा के नेता बेहतर जानते हैं। हलोपा का अगला कदम ही भाजपा के लिए उम्मीदवार की मजबूत दावेदारी को तय करेगा। पूर्व विधायक गोपाल कांडा और उनके भाई गोबिंद कांडा की शहर में मजबूत पकड़ है।





आपराधिक केस में आरोप तय हो चुका है, तो नहीं लड़ सकता चुनाव



अगर किसी व्यक्ति को अदालत की ओर से किसी फौजदारी केस में 10 वर्ष की जेल की सजा हो चुकी हो, किसी आपराधिक मामले में आरोप तय हो, जिसमें उसे दोषी साबित होने पर कम से कम 10 वर्ष का कारावास हो सकता है, वह भी नगर परिषद या वार्ड पार्षद का चुनाव नहीं लड़ सकता है। इसके अलावा चुनाव लड़ने वालों के लिए 10वीं पास होना आवश्यक है। अनुसूचित जाति वर्ग के पुरुष और हर वर्ग की महिला के लिए 8वीं पास होना आवश्यक है। वार्डों से चुनाव लड़ने वाली अनुसूचित जाति वर्ग की महिला उम्मीदवार के लिए 5वीं पास होना, जबकि पिछड़ी जाति के पुरुष और महिला उम्मीदवार के लिए 10वीं पास होना जरूरी है।
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::::






इस प्रकार रहेगी चुनावी प्रक्रिया







- नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र 11 से 17 फरवरी तक दाखिल होंगे। इसके लिए सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक समय रहेगा।



- चेयरमैन पद के लिए उपमंडल अधिकारी के न्यायालय कक्ष कमरा नंबर 40 में नामांकन पत्र लिए जाएंगे।







- वार्ड नंबर 1 से 12 के सदस्यों पद के लिए तहसीलदार न्यायालय कक्ष कमरा नंबर 20 में नामांकन पत्र लिए जाएंगे।



- वार्ड नंबर 13 से 22 के सदस्यों के लिए जिला राजस्व अधिकारी के न्यायालय कक्ष कमरा नंबर 48 में नामांकन पत्र लिए जाएंगे।







- वार्ड नंबर 23 से 32 के सदस्यों के लिए उपायुक्त कार्यालय के न्यायालय कक्ष कमरा नंबर 32 में नामांकन पत्र लिए जाएंगे।



-







बॉक्स







- नामांकन पत्रों की छंटनी 18 फरवरी को सुबह साढ़े 11 बजे की जाएगी।



- 19 फरवरी को सुबह 11 से 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जाएंगे।







- 2 मार्च को सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा।



- 12 मार्च को सुबह 8 बजे मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी।







-







इस प्रकार है मतदाता



कुल मतदान केंद्र : 143







कुल मतदाता : 160031



पुरुष मतदाता : 83614







महिला मतदाता : 76407



ट्रांसजेंडर : 10


नगर परिषद चेयरमैन और पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एनडीसी लेना अनिवार्य है। कुछ उम्मीदवार एनओसी ले गए थे। बाद में उन्हें बुलाकर पूरी प्रक्रिया के बारे में समझाया गया। - अतर सिंह खंगवाल कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें