फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पूनम बनी जिला कुमारी तो साक्षी चुनी गई जिला केसरी

विज्ञापन
हीद भगत सिंह स्टेडियम में कुश्ती के मुकाबले में दम लगाते हुए ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
सिरसा। खेल विभाग की तरफ से दो दिवसीय जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा, जिला कुमार व जिला केसरी दंगल (पुरुष व महिला) स्पर्धा कराई गई। वीरवार को दूसरे दिन लड़कियों के मुकाबले कराए गए। दो दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन बुधवार को करीब 150 पुरुष खिलाड़ी व दूसरे दिन 80 के करीब महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


जिला कुमारी में जोधकां की पूनम प्रथम प्रथम, जंडवाला की स्नेहा द्वितीय रही। जबकि जोधकां की दिव्यम कंबोज व स्टेडियम की ईशा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। जिला केसरी में कालुआना की साक्षी पहले, जोधकां की दिव्या दूसरे स्थान पर रही। जोधकां की खुशी व रेखा संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर रही।

यह रहा परिणाम

- अंडर-17 आयु वर्ग (40 किलोग्राम) में जोधकां की गौरा प्रथम, इसी गांव की पायल द्वितीय रही।

- अंडर-21 आयु वर्ग (50 किलोग्राम) में जोधकां की शीला प्रथम व पतली डाबर की सोनम द्वितीय रही।

- सीनियर वर्ग में स्टेडियम की तान्या व जोधकां की कोमल क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रही।

- 43 किलोग्राम भारवर्ग में जोधकां की प्रीति व स्टेडियम की हरसीरत पहले व दूसरे स्थान पर रही।

- 53 किलोग्राम भार वर्ग में स्टेडियम की सिमरन पहले व जोधकां की प्रिसा दूसरे स्थान पर रही।

- 57 किलोग्राम भार वर्ग में तन्नु स्टेडियम प्रथम व बणी की कोमल द्वितीय रही।

- 46 किलोग्राम भार वर्ग में जोधकां की रविना पहले व स्टेडियम की गौरी दूसरे पायदान पर रही।

प्रतियोगिता में 80 खिलाड़ियों ने लिया भाग

प्रतियोगिता में करीब 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह, रेसलिंग कोच लखविंदर सिंह, एथलेटिक्स कोच प्रियंका, क्रिकेट कोच शंकर सैनी, रेसलिंग कोच पूनम, फेंसिंग कोच मुनीष राणा, सीडीएलयू से राजेश छिकारा, ऑफिस असिस्टेंट रिंकू व क्लर्क ओमप्रकाश सहित खिलाड़ी व अन्य प्रशिक्षण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें