फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 400 मीटर की दौड़ में पूजा प्रथम, हरमन दूसरे स्थान पर

Tue, 03 Feb 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा।शहीद भग​त सिंह स्टेडियम में आयोजित दौड़ में हिस्सा लेती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व हेल्पर्स ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद के सीईओ डॉ. सुभाष चंद्र ने किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। चाहे खेल का मैदान हो या पेशेवर क्षेत्र, उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का परिचय दिया है। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मैदान में हार और जीत खेल का हिस्सा है। ऐसी प्रतिस्पर्धाओं में शामिल होकर महिलाएं खुद को साबित कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक डॉ. दर्शना सिंह विशेष रूप से मौजूद रहीं। प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर सोशल एक्टिविस्ट अंजू डूंगरा, एमसी चंचल रानी, संतोष चाहर, अनीता दलाल सहित सभी सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें