फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम 6:30 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक पहुंचा 821

विज्ञापन
चोपटा खंड में छाई हुई स्मॉग। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
शहर में स्मॉग का कहर शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को शाम 6:30 बजे शहर का एक्यूआई 821 तक पहुंच गया। वातावरण में पीएम (पर्टिक्यूलेट मैटर) 2.5 की मात्रा 848 और पीएम 10 की मात्रा 925 माइक्रोग्राम तक पहुंच गई। जबकि कार्बन डाईआक्साइड की मात्रा 2900 माइक्रोग्राम हो गई है। स्मॉग के कारण सुबह सूर्य की किरणें मध्यम ही रही। सुबह ही चालकों ने वाहनों की लाइटें जला ली। दृश्यता बेहद कम थी। स्मॉग में वृद्धि के कारण शहर में दो पहिया वाहन चालक मुंह ढक कर निकल रहे थे। वहीं स्मॉग के कारण हरियाणा प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सीनियर साइंटिस्ट सुनील श्योराण ने सीडीएलयू में जाकर कंस्ट्रक्शन का काम बंद करवाया। साथ ही हिदायतें दी कि आगामी आदेशों तक कंस्ट्रक्शन का काम शुरू न किया जाए। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। सीनियर साइंटिस्ट ने सीडीएलयू में पड़े निर्माणधीन सामग्री को ढकवा दिया। इसके साथ ही सीडीएलयू में धूल मिट्टी वाली जगहों पर पानी का छिड़काव करवाया, ताकि हवा के चलने पर धूल उड़कर वातावरण में स्मॉग न बन जाए।
विज्ञापन

बकरियां वाली प्लांट में कचरे में लगी आग
शनिवार को नगर परिषद के बकरियां वाली प्लांट में कूड़े के ढेर में आग लग गई। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। पूरे प्लांट में पानी का छिड़काव किया गया। इस मौके पर नगर परिषद के स्वच्छ भारत मिशन के टीम लीडर विजय कुमार व प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सीनियर साइंटिस्ट सुनील श्योराण भी पहुंच गए। टीम लीडर विजय कुमार ने बताया कि प्लांट में पुराने कचरे के सड़ने के बाद उसमें गैस बन जाती है जिससे आग लग जाती है। सीनियर साइंटिस्ट सुनील श्योराण ने बताया कि आग से प्रदूषण में वृद्धि न हो इसलिए तुरंत आग पर काबू किया गया।
नगर परिषद ने सड़कों पर पानी का किया छिड़काव
नगर परिषद सिरसा ने स्मॉग को लेकर शहर में सड़कों के किनारे कच्ची जगहों पर टैंकर से पानी का छिड़काव करवाया। शहर के डबवाली रोड, सुरखाब चौक, बाईपास रोड पर सड़क के किनारों पर मिट्टी को दबाए रखने के लिए पानी का छिड़काव किया गया, ताकि धूलकण उड़कर वातावरण में स्मॉग न बन जाए।
विज्ञापन

अब तक 194 जगहों पर जलाई जा चुकी है पराली
जिले में अब तक 194 जगहों पर पराली जलाई जा चुकी है। ऐसे में पराली की घटनाओं में हो रही वृद्धि के कारण प्रशासन ने 100 से ज्यादा किसानों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वातावरण में कार्बन डाईआक्साइड, नाइट्रोजन, सल्फर के हानिकारक कणों की मात्रा में बेहद वृद्धि हुई है।
शनिवार को एक्यूआई पहुंचा 821
सिरसा में शनिवार को एक्यूआई 821 पहुंच गया। जबकि शुक्रवार रात को वायु गुणवत्ता सूचकांक 489 तक पहुंच गया था। बीते दिन वीरवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 357 था।
विज्ञापन

सीडीएलयू में कंस्ट्रक्शन का काम रुकवा दिया गया है। साथ ही मैटीरियल को भी तिरपाल से ढकवा दिया गया है।
- सुनील श्योराण, सीनियर साइंटिस्ट, हरियाणा प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें