फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू में राजनीति विज्ञान विषय परिषद का गठन, नैंसी बिश्नोई अध्यक्ष तथा प्रीति उपाध्यक्ष निर्वाचित

Fri, 27 Sep 2024 05:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सीडीएलयू में विज्ञान परिषद गठन के बाद मौजूद विभागाध्यक्ष व विद्यार्थी।  स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में वीरवार को राजनीति विज्ञान विषय की परिषद का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. राजबीर दलाल ने की। कार्यकारिणी का चयन प्रस्तुति के आधार पर सर्वसम्मति से किया गया।
कार्यकारिणी में द्वितीय वर्ष एमए की छात्रा नैंसी को अध्यक्ष, प्रीति को उपाध्यक्ष, छात्र अशोक को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य दलजीत, माधव, प्रदीप, सुनील, योगेश को शामिल किया गया। निर्वाचित सदस्यों को गरिमा व गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान विषय की परिषद के गठन के लिए गोष्ठी करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने चुनाव, भ्रष्टाचार, लोकतंत्र आदि विषय पर अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल के रूप में शोधार्थी आदित्य, सुनील सैनी व योगिता ने अपनी भूमिका निभाते हुए परिषद के सदस्यों को सर्व सहमति से मनोनीत किए गए। परिषद में एमए प्रथम व द्वितीय दोनों कक्षा से विद्यार्थी नियुक्त किए गए। शोधार्थी आदित्य ने बताया कि परिषद के निर्माण से विद्यार्थियों में नेतृत्व का निर्माण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें