नहर में गिरी कार को बाहर निकालते गोता खोर।
रोड़ी। वीरवार देर रात कार अनियंत्रित होकर रोडी की मुख्य नहर में गिर गई। कार चला रहा पुलिसकर्मी किसी तरह कार से बाहर निकला, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिसकर्मी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। सुबह ग्रामीणों और पुलिस की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोड़ी से फत्ता भालू रोड पर 31 नंबर हेड पर रात लगभग 10 बजकर 40 मिनट पर एक कार पुल से टकराकर नहर में गिर गई। उसको चला रहा पुलिस जवान सही सलामत बाहर निकल आया। इसके बाद उसने रोड़ी थाना में फोन कर घटना की जानकारी दी। सुबह ग्रामीणों की मदद से जेसीबी लाकर कार को नहर से बाहर निकाला गया।
नहर में गिरी कार को बाहर निकालते गोता खोर।