फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स अधिकारियों ने संदिग्ध को किया पुलिस के हवाले

Wed, 20 Jan 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरफोर्स स्टेशन सिरसा से सटे खेतों में पकड़े गए संदिग्ध शख्स को एयरफोर्स अधिकारियों ने कड़ी पूछताछ की और उसके परिजनों से संपर्क होने के बाद स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


 उक्त संदिग्ध नाम साजिद अली है और वह बांग्लादेश सीमा से सटे मालदा क्षेत्र में रहता है। पुलिस प्रवक्ता प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं लग रही।

इसके परिजन सिरसा के लिए रवाना हो चुके हैं। परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार सुबह करीब 11 बजे ढाणी झोपड़ा निवासी किसान भागीरथ को खेतों में एक युवक दिखा। भागीरथ काफी देर तक उक्त युवक की हरकतों पर नजर रखता रहा।

युवक की हरकतें संदिग्ध लगने पर उसने इसकी जानकारी अपने साथी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों देखा कि उक्त युवक एयरबेस के अंदर घुसने की फिराक में है तो उन्होंने उसे दबोच लिया। इसके बाद ग्रामीण उसे पकड़कर एयरफोर्स स्टेशन ले गए, जहां उन्होंने अंदर तैनात कमांडो दस्ते को सारी बात बताई।
विज्ञापन


कमांडो ने उसे हिरासत में लिया और सीनियर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। एयरफोर्स के अधिकारियों ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी। संदिग्ध शख्स की सूचना मिलने पर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी भी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे और संदिग्ध से रात तक कड़ी पूछताछ की। संदिग्ध की पहचान साजिद अली के रूप में हुई।

पश्चिम बंगाल एजेंसी ने साजिद अली और उसके परिजनों के संबंध में सारी जानकारी जुटाकर इसकी रिपोर्ट भेजी। इसके बाद एयरफोर्स अधिकारियों ने शाजिद अली को सिरसा पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें