ओढां। गांव ओढां में गुरुद्वारे से मोटरसाइकिल चोरी होने की वारदात को ओढां पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों गांव फुल्लो निवासी हरफूल सिंह उर्फ दीप व सुखमंदर सिंह उर्फ सिकंदर से मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
जांच अधिकारी पीएसआई राजपाल ने बताया कि बीती 11 अगस्त को अज्ञात चोर गांव ओढ़ां के गुरुद्वारा साहिब में खड़ा एक मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। ओढ़ां पुलिस ने 13 अगस्त को मोटरसाइकिल के मालिक गुरमीत सिंह निवासी गांव खोखर की शिकायत पर मामला दर्ज किया। मामले में पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए चंदों घंटों में ही वारदात को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों हरफूल सिंह व सुखमंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने व उनके तीसरे साथी गुरवीर सिंह निवासी गांव फुल्लो ने मिलकर नशे की पूर्ति के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं पुलिस इस मामले में आरोपियों के तीसरे साथी गुरवीर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।