फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस ने मारा छापा

विज्ञापन
सिरसा। डबवाली पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर जांच करती हुई। प्रवक्ता
विज्ञापन
डबवाली। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए डबवाली पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर सर्च अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर (आईपीएस) के दिशा-निर्देशों में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य नशे की सप्लाई चेन तोड़ना और तस्करी में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता आनंद ने बताया कि अभियान के दौरान संबंधित थानों, स्वैट टीम और अपराध शाखाओं की टीमों ने डॉग स्क्वायड के साथ मंडी डबवाली, मंडी कालांवाली, गांव फूल्लो और जलालआना में संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर तलाशी ली। इस दौरान संभावित नशा तस्करी गतिविधियों पर निगरानी रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका की जांच करने पर विशेष जोर दिया गया।
नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान आगे भी जारी रहेंगे। नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, भंडारण और सप्लाई में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नशे की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन जारी
डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आसपास नशे की खरीद-फरोख्त या सप्लाई की जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933, मानस पोर्टल, पुलिस मोबाइल नंबर 9138999748 या नजदीकी थाना अथवा पुलिस चौकी में सूचना दें। पुलिस ने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें