फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विद्यालय को भेंट किए एक लाख रुपये, मेधावियों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। सेवानिवृत्ति के बाद भी अपनी कर्मभूमि से जुड़ाव बनाए रखते हुए सेवानिवृत्त हिंदी प्राध्यापक जगदीश सिंह ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने अपने प्रथम नियुक्ति स्थल राजकीय उच्च विद्यालय धर्मपुरा और दूसरे विद्यालय सीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढुढ़ियांवाली को आर्थिक सहायता और जरूरी सुविधाएं भेंट कीं।
विज्ञापन

उन्होंने धर्मपुरा विद्यालय को एक लाख रुपये की सहायता राशि और दसवीं के टॉपर विद्यार्थियों के लिए सम्मान पट्ट भेंट किया। ढुढ़ियांवाली विद्यालय को वाटर कूलर, पांच पंखे, वाटर डिस्पेंसर और दसवीं व बारहवीं के टॉपर विद्यार्थियों के लिए दो सम्मान पट्ट दिए।
दोनों विद्यालयों में मेधावी विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सरपंच जसपाल सिंह सहित अन्य लोगों ने उनके प्रयासों की सराहना की। विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों ने जगदीश सिंह व उनके परिवार का भी सम्मान किया।
विज्ञापन

जगदीश सिंह ने 4 अप्रैल 1995 को धर्मपुरा विद्यालय में हिंदी अध्यापक के रूप में कार्यभार संभाला था। वह 31 जनवरी 2025 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुढ़ेड़ा (भिवानी) से हिंदी प्राध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें