फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुलिस ने 1,487 जगहों पर दबिश देकर 163 आरोपियों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला पुलिस ने ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत दिसंबर माह में 1487 स्थानों पर दबिश देकर नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 88 मामले दर्ज कर 163 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान में 80 तस्करों के विरुद्ध 49 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन


इनके कब्जे से एक किलो 92 ग्राम 219 मिलीग्राम हेरोइन, 69 किलो 486 ग्राम चूरा पोस्त व 408 ग्राम अफीम बरामद हुई। साथ ही अवैध नशीली दवाइयों की बिक्री करने वालों से 27 हजार 610 नशीली गोलियां और 24 हजार कैप्सूल जब्त किए गए। अवैध शराब तस्करी पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 21 आरोपियों से 885 बोतलें देशी शराब व 320 लीटर लाहन बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत 21 मामले दर्ज किए गए। जुआ व सट्टे के 14 आरोपियों से 8 लाख 8900 रुपये जब्त किए गए। एसपी ने बताया कि पुलिस ने 14 आरोपियों पर 12 मामले दर्ज कर उनके पास से 12 अवैध पिस्तौल, 33 कारतूस व 2 मैगजीन बरामद की गईं।







142 व्यक्तियों को पाबंद किया



एसपी दीपक सहारण ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाना है। इसके तहत गांव-गांव व शहर-शहर में कॉबिंग ऑपरेशन चलाकर 142 व्यक्तियों को पाबंद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने सर्दी में बेसहारा 1,365 लोगों को कंबल, भोजन, कपड़े व रैन बसेरा की व्यवस्था उपलब्ध कराई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशा तस्करों व अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें