फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारी जनरल परेड मेंं सम्मानित

विज्ञापन
सराहनीय कार्य करने वाले जवान को सम्मानित करते एसपी डॉ मयंक गुप्ता।
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस लाइन में सोमवार को साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने परेड की सलामी ली। वहीं पुलिस जवानों ने शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए दौड़ लगाई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य करने वाले नौ पुलिस जवानों को नकदी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में राइडर नंबर 13 पर तैनात सिपाही रवि कुमार, एसपीओ देवा सिंह, राइडर नंबर 14 पर सिपाही दीपक कुमार, एसपीओ कुलविंद्र सिंह, राइडर नंबर 4 पर तैनात सिपाही अशोक कुमार, एसपीओ कृपा राम, राइडर नंबर 23 पर एसपीओ कुलविंद्र सिंह, राइडर नंबर 20 पर तैनात ईएचसी संदीप कुमार और एसपीओ सूर्य प्रकाश शामिल रहे।

जनरल परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस की ओर से सभी थानों में आवंटित डायल-112, राइडर, पीसीआर व अन्य वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मियों के रजिस्टर को गहनता से चेक करते हुए कहा कि प्रतिदिन की गतिविधियों को नियमानुसार रजिस्टर में इंद्राज करें, भविष्य में यदि राइडर या गाड़ियों पर तैनात पुलिसकर्मियों के रजिस्टर में कमी पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गाड़ियों की मेंटेनेंस समय-समय पर करवाना सुनिश्चित करें

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा की सरकारी गाड़ियों की मेंटेनेंस समय-समय पर करवाना सुनिश्चित करें। यदि भविष्य में किसी भी गाड़ी की सही तरीके से मेंटेनेंस या साफ-सफाई नही पाई गई तो संबंधित थाना प्रभारी, वाहन चालक व गाड़ी में तैनात इंचार्ज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गाड़ियों पर तैनात इंचार्ज व सहायक स्टाफ से कहा कि आधुनिकता के इस युग में अपने आप को पूरी तरह से अपडेट रखें। गाड़ियों में लगे आधुनिक यंत्रों के बारे में प्रत्येक पुलिस कर्मचारी निपुण होना चाहिए।

नए कानूनों से खुद को अपडेट रखें

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी पुलिस कर्मचारियों को तीन नए कानून के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सभी पुलिस कर्मचारी अपने आप को नए कानूनों से अपडेट रखें ताकि अपने कार्यों को प्रभावी ढंग से किया जा सके तथा न्याय व्यवस्था को बनाए रखने में मदद कर सकेंगे। पुलिस कर्मचारियों को नए कानूनों की जानकारी हासिल करने से वे अपने कार्यों में सुधार कर सकेंगे और आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें