फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाजारों, चौक -चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर की पुलिस ने की पैदल गश्त

विज्ञापन
अभियान के दौरान वाहनों की जांच करते पुलिस कर्मचारी।
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस उपस्थिति दिवस के दौरान गलियों, चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त कर विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आमजन में पुलिस की मौजूदगी दर्ज कराना है ताकि आमजन अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा गैरकानूनी धंधा करने वालों तथा आपराधिक किस्म के लोगों में कानून का भय नजर आए। उन्होंने बताया कि इस अभियान में जिला पुलिस के करीब 850 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया और जिले के ग्रामीण तथा शहरी इलाके के सभी चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस टीम पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि करीब 6 घंटे चले अभियान के दौरान सभी राइडर, पीसीआर निरंतर गश्त में रहे तथा संदिग्ध किस्म के लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रही। उन्होंने बताया कि सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने-अपने एरिया में गश्त व चैकिंग की है तथा अधीनस्थ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें