फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नए साल पर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर

विज्ञापन
सिरसा: नाके पर तैनात पुलिस कर्मचारी। पुलिस 
विज्ञापन
सिरसा। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जश्न की आड़ में हुड़दंग मचा कर शांति भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। हुड़दंगबाजी रोकने के लिए पुलिस ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर में भीड़-भाड़ वाले स्थानों, विशेष रूप से बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने, सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने या महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए उन स्थानों पर जहां महिलाओं का ज्यादा आवागमन रहता है, वहां महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
नए साल के जश्न के कारण शाम से ही बाजारों में भारी भीड़ और जाम की स्थिति रहती है। इसे देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शराब के नशे में वाहन चलाने और होटलों व सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

-


जिलेभर में लगाए गए हैं 40 नाके
वहीं, जिले की स्थानीय व अंतरराज्यीय सीमाओं पर 40 नाके लगाए गए हैं, जहां हर वाहन और व्यक्ति की जांच होगी। इसके अलावा पीसीआर, मोटरसाइकिल राइडर और डायल-112 के ईआरवी वाहन भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे छोड़कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें