सिरसा।प्रभु रामलाल नर सेवा नारायण सेवा योग ट्रस्ट सेक्टर-20, पार्ट-3 में मासांत सत्संग के दौरा
सिरसा। प्रभु रामलाल नर सेवा नारायण सेवा योग ट्रस्ट सेक्टर-20, पार्ट-3 में सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर योग गुरु रघुबीर महाराज ने कहा कि चिंता से आती है बिमारी, चिंतन से मिलते हैं बांके बिहारी। मनीषीयों ने सत्य ही फरमाया है कि चिंता से मनुष्य को अनेक बीमारियां हो जाती है।
उन्होंने कहा कि यह चिंता शारीरिक हो सकती है, पारिवारिक हो सकती है, यह सामाजिक हो सकती है, आर्थिक हो सकती है। यह चिंता, मनुष्य को दीमक की तरह अंदर से खोखला कर देती है। चिंता के परिणाम भयानक हैं। कई लोग पागल हो जाते हैं, कई लोग आत्महत्या कर लेते हैं। किसी मनीष ने सत्य ही कहा है कि चिंता ऐसी डाकनी, काट कलेजा खाए, वैध बेचारा क्या करे, कहां तक दवा पिलाए।
आज का युग तनाव और भागदौड़ का युग है। इसलिए आत्महत्याएं हर रोज हो रही है। रघुबीर महाराज ने आगे फरमाया कि चिंता से बचने का उत्तम उपाय है चिन्तन। चिन्तन, भक्ति, जप हर प्रकार की चिंता को खा जाता है। गुरु नानक साहिब ने फरमाया है कि नानक चिंता मत करो, चिंता तिस है। जल में जंत उपाय के, तिना भी रोजी दे। इस मौके पर शक्ति चावला, पृथ्वी सिंह बेनीवाल, यश चावला योगाचार्य, नरेश छाबड़ा, भाल सिंह, अमित नरुला, अरुण चौधरी, हरि सिंह एडवोकेट व अन्य मौजूद रहे।