फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुलिस ने मादक पदार्थों को करवाया नष्ट

Thu, 25 Apr 2024 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मादक पदार्थ और पुलिस अधिकारियों की टीम।
विज्ञापन
सिरसा। हिसार के सेक्टर 27-28 स्थित हुड्डा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिनर्जी वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में बरामद किए गए विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों का निस्तारण करवाया। निस्तारण की कार्रवाई हिसार मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम रवि किरण की देखरेख में चली।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि दिनभर चली मादक पदार्थ निस्तारण कार्रवाई में जिले में बरामद 624 किलो 746 ग्राम डोडा पोस्त, 821 ग्राम 81 मिलीग्राम हेरोइन, 10 ग्राम गांजा, नशीली दवाओं की 48 शीशियां, 13820 नशीली गोलियां व कैप्सूल नष्ट किए गए। इन सभी मादक पदार्थों को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुसार जैविक कचरा उन्मूलन इकाई में नष्ट किया गया है। इन सभी पदार्थों को नष्ट करते समय जीरो कार्बन उत्सर्जन नियामकों की पालन किया गया। इस मौके पर ड्रग निस्तारण कमेटी जिला के डीएसपी जगत सिंह, एडीजीपी कार्यालय के प्रवाचक रमेश तथा सिनर्जी वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक राकेश पांडे, जिला सिरसा के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद आस्था मोदी तथा पुलिस जिला डबवाली अधीक्षक सुमेर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें