फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सायरन बजने पर तीन मिनट में पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस

Sun, 01 Jun 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मॉक डि्रल के दौरान लगी लघु सचिवालय की प्रथम मंजिल में आग। 
विज्ञापन
सिरसा। प्रशासन ने शनिवार शाम पांच बजने के साथ ही लघु सचिवालय में ऑपरेशन शील्ड के तहत नागरिक सुरक्षा अभ्यास के तहत आपदा प्रबंधन की क्षमता को परखने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया। सायरन बजने के 3 मिनट में ही पुलिस, फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस पहुंच गई।
विज्ञापन


यह अभ्यास लघु सचिवालय परिसर में हुई मॉक ड्रिल में 20 लोगों के घायल होने की स्थिति को दर्शाया गया। इस दौरान पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस ने तीन मिनट से भी कम समय में पहुंचकर तत्परता दिखाई।

इस दौरान अचानक पहली मंजिल पर धुआं उठने लगा और खतरा मानते हुए सायरन बजाया गया, तो आपदा प्रबंधन को लेकर पुलिस व एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड को सूचनाएं फ्लैश हुई, जिसके कुछ ही देर में पुलिस की गाड़ी पहुंची और ठीक इस गाड़ी के पीछे होमगार्ड की गाड़ी आ गई। कुछ ही समय में एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां भी पहुंच गईं। तीन मिनट की अवधि के दौरान आठ एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ां पहुंच गईं। इस मॉक ड्रिल में शामिल सभी टीमें फायर ब्रिगेड, पुलिस, एंबुलेंस सेवाएं, रेडक्रॉस, एनसीसी और आपदा प्रबंधन से जुड़े अन्य विभाग ने उल्लेखनीय तत्परता और समन्वय का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


एनआईसी की टीम द्वारा मॉकड्रिल को हेडक्वार्टर पर लाइव दिखाया गया। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने और बचाव कार्यों को अंजाम दिया, जबकि पुलिस व होमगार्ड ने घायलों को एंबुलेंस तक पहुंचाया। एनसीसी के स्वयंसेवकों ने घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने में सहायता की। आपदा प्रबंधन टीम ने प्राथमिक उपचार और चिकित्सा सहायता की व्यवस्था को सुचारू रूप से
विज्ञापन

संचालित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें