सिरसा। झुग्गी में महिलाओं के साथ दिवाली मनाते पुलिसकर्मी। स्रोत : पुलिस
डबवाली। पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर के नेतृत्व में डबवाली पुलिस आमजन को सुरक्षित वातावरण दे रही है। दिवाली के मौके पर गरीब , जरूरतमंद लोगों के साथ साथ आश्रम में जाकर दिवाली उत्सव मनाया जा रहा है।
पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओपी सिंह के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस की ओर से लोगों के साथ अनूठी पहल शुरू की गई । इसके तहत पुलिस जिला डबवाली के थाना और चौकी इंचार्जों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अनाथ, बेसहारा और जरूरतमंद परिवारों से मिलकर मिठाइयां वितरित कीं । उनके साथ दिवाली की खुशिया सांझा कर सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया । सभी खुश होकर सुरक्षित तरीके से दीपावली को यह त्योहार मनाएं यही डबवाली पुलिस का प्रथम लक्ष्य है ।
प्रबंधक महिला थाना उप निरीक्षक कमला देवी व प्रबंधक थाना सदर डबवाली अपनी टीम के साथ मंडी डबवाली के शिव शक्ति अनाथ आश्रम में पहुंचे । उन्होंने वहां मौजूद सभी आश्रितों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी और उन्हें मिठाइयां व कपड़े वितरित किए। महिला थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मिलकर झुग्गी-झोपड़ियों में बच्चों को मिठाइयां वितरित की। प्रबंधक थाना ओढ़ा महिला निरीक्षक कमलेश रानी ने अपनी टीम के साथ झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर उन्हें मिठाइयां वितरित की और उन्हें दीपावली की बधाई द । प्रबंधक थाना सदर,,प्रभारी चौकी चौटाला आदि ने भी इस मुहिम में भाग लिया।