फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सजग : एएसपी

Wed, 20 Mar 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
महिला थाना में छात्राओं की जानकारी देतीं एएसपी दी​प्ती गर्ग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। बरनाला रोड स्थित महिला थाना में बुधवार को जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उप पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने जेसीडी विद्यापीठ की छात्राओं को महिला सुरक्षा, यातायात नियमों तथा साइबर क्राइम से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
दीप्ति गर्ग ने कहा कि किसी भी बात को स्कूल व कॉलेज के बच्चे जल्दी ग्रहण करते हैं। ऐसे में उन्हें बाल्यकाल काल में अच्छे संस्कार दिए जाएं तो वे भविष्य में एक अच्छे नागरिक साबित होते हैं। बच्चे बुरी संगत व आदतों से दूर रहें तथा कड़ी मेहनत कर अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि बचपन काल सीखने और सिखाने का सबसे बेहतरीन समय होता है। एएसपी दीप्ति गर्ग ने कहा कि महिलाओं तथा छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से सजग है। महिलाओं तथा छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डायल-112 सेवा से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अध्यापक वर्ग अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए शिक्षक हर रोज बच्चों को नशे से बचाव के बारे में जागरूक करें महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर घनश्याम देवी ने कहा कि आज के युग में हमें किसी भी प्रकार की जानकारी लेनी होती है तो हम इंटरनेट का प्रयोग करते हैं, परंतु इसके साथ- साथ साइबर ठगी के मामलों में भी वृद्धि हुई है। महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं को महिला अपराधों के बारे में जागरूक किया तथा महिला सुरक्षा एवं महिला हेल्पलाइन 1091 तथा डायल 112 सेवा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें