फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएलयू का गेट कूद सभागार तक पहुंच गए किसान, हिरासत में लिया तो लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के बहुउद्देशीय सभागार में भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीनों गेटों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके बावजूद किसानों ने धक्का मुक्की कर अवरोधकों को तोड़ दिया और पुलिस को चकमा देकर सीडीएलयू का गेट कूद अंदर प्रवेश कर गए। किसानों को बैठक स्थल तक जाने से रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों ने किसानों के पीछे गाड़ियां दौड़ा दी और बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारी किसानों को रोक लिया। कुछ किसान सभागार में चल रही बैठक के बाहर तक पहुंच गए।किसानों ने रोष प्रदर्शन करते हुए सुबह हिरासत में लिए किसानों को छोड़ने की मांग की। पुलिस कर्मी बार-बार किसानों को समझाते रहे। लेकिन किसान दूसरे किसानों को छोड़ने की जिद्द पर अड़े रहे।
विज्ञापन

किसानों और पुलिस कर्मियों में जमकर हुई धक्का मुक्की, पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज
बैठक के समाप्त होने के बाद सीडीएलयू से निकली डिप्टी स्पीकर की गाड़ी पर किसानों ने पत्थर और डंडे बरसा गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। किसानों ने दूर खड़े होकर गाड़ियों पर पत्थर चलाए तो कई पत्थर गाड़ियों पर जा लगे। किसानों को दूर हटाने के लिए पुलिस कर्मियों ने हल्का लाठीचार्ज भी कर दिया। इस दौरान किसानों और पुलिस कर्मियों में जमकर धक्का मुक्की भी चली। पत्थर और डंडे चलाने वाले किसानों को पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया और थाने में भेज दिया। धरने के दौरान भी दिनभर किसानों और पुलिस कर्मियों में धक्का मुक्की और बहस चलती रही।
जिले में चार स्थानों पर किसानों ने लगाया जाम
सुबह से शाम तक करीब 140 किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिसके बाद शाम को किसानों ने रोष प्रदर्शन करते हुए हिसार रोड स्थित टोल प्लॉजा, हिसार रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक, खुईयामलाकना टोल प्लॉजा, ओढां नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। किसान रोड पर धरना देकर बैठ गए और आवाजाही बंद हो गई। किसानों ने पुलिस द्वारा हिरासत में लिए हुए सभी किसानों को छोड़ने की मांग की। अधिकारी किसानों को समझाते रहे। लेकिन किसान अपनी मांग पड़ रहे। इस दौरान वाहन चालकों को इस परेशानी का सामना करना पड़। पुलिस ने वाहनों को दूसरे लींक रोडों से निकालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

प्रशासन की दिनभर फूली रही सांसें
बैठक का विरोध करने पहुंचे किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दिनभर प्रशासन और अधिकारियों की सांसे फूली रही। अधिकारी कभी सीडीएलयू के एक गेट पर पहुंचते तो कभी दूसरे गेट पर पहुंच स्थिति का जायजा लेते। इस दौरान सिरसा, सदर, सिविल लाइन, कालांवाली, डिंग और अन्य थानों के डीएसपी, थाना प्रभारी और पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें