फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: वाहन की टक्कर से झुका खंभा व ट्रासफार्मर, 12 घंटे बाद पहुंची टीम

विज्ञापन
कार की टक्कर के बाद टेढ़े हुए खंबे को हटवाते हुए बिजली निगम के कर्मचारी। 
विज्ञापन
सिरसा। शहर के मुख्य बाजार भगत सिंह चौक पर देर रात दो बजे के करीब अज्ञात वाहन ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। इससे खंभा ट्रांसफार्मर के बोझ से एक ओर झुक गया। सुबह दुकानदार ने बिजली निगम को सूचित किया, लेकिन निगम के पास वाहन नहीं होने के कारण टीम 12 घंटे के बाद दोपहर दो बजे मौके पर पहुंची। इसके बाद ट्रांसफार्मर को हटाया गया।अब वीरवार को खंभा बदलने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

शगुन क्लेक्शन के मालिक सहित अन्य व्यापारियों ने बताया कि बुधबार सुबह जब वे दुकानों पर पहुंचे तो खंभा और ट्रांसफार्मर एक तरफ झुके हुए थे। इस अंदर करंट दौड़ रहा था। इसके बाद उन्होंने बिजली निगम को सूचित करते हुए लाइट बंद करवाई। इसके बाद दुकानदारों ने बेरिकड लगाकर लगाए, ताकि कोई हादसा न हो। करीब 12 घंटे तक क्षेत्र की बिजली बाधित रही। उन्होंने बताया कि तीन से चार बार विभाग के अधिकारियों को शिकायत करने के बाद निगम की टीम दोपहर दो बजे मौके पर पहुंची। टीम ने ट्रांसफार्मर को हटाया दिया है। अब वीरवार को खंभा बदलने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें