फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 370 पात्रों को प्लॉट आवंटित

Fri, 24 Jan 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में प्लाॅट मिलने पर  खुशी जतातीं महिलाएं।
विज्ञापन
सिरसा। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत जिले के 370 उम्मीदवारों को शुक्रवार को पंचायत भवन में 100- 100 गज के प्लाॅट आवंटित किए गए। इन लाभार्थियों को पांच गांवों की पंचायती भूमि पर प्लाॅट आवंटित किए गए है।
विज्ञापन


पांच गांवों के बाद सरकार द्वारा दूसरे गांवों में यह योजना शुरू की जाएगी। योजना के अंतर्गत काॅलोनियां गांव की सीमा के अंदर विकसित होगी। इनमें पक्के रास्ते बनाए जाएंगे, बिजली पानी और सीवरेज जैसी सुविधाएं होंगी।

अहम बात यह थी कि प्लाॅट मिलने की खुशी सबसे ज्यादा महिलाओं के चेहरे पर देखने को मिली। भले ही घूंघट में महिलाएं आई हो। प्लांट आंवटन में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी।
विज्ञापन


वह अपने छोटे बच्चों को गोद में लेकर प्लाॅट नंबर लेने के लिए पहुंची। वहीं, सीईओ जिला परिषद सुभाष चंद्र ने भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आप लोग भी सेक्टरों की तरह अपने आसपास के एरिया को विकसित करें। आपसी भाई चारा बनाए और एसोसिएशन बनाए। ताकि आपके आसपास की समस्याओं को हल किया जा सके। सफाई का विशेष ध्यान रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें