फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हरियाणा को राजस्थान से जोड़ने वाले मार्ग पर बने गड्ढे, हादसों का खतरा

Fri, 24 Jan 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ऐलनाबाद को राजस्थान से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बने गड्ढे।
विज्ञापन
ऐलनाबाद। ऐलनाबाद को राजस्थान के नोहर से जोड़ने वाले नोहर रोड पर गांव किशनपुरा के नजदीक सड़क के बीचों-बीच बने बड़े गड्ढों के कारण हर रोज यहां से गुजरने वाली गाड़ियों सहित अन्य वाहनों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


यहां से कई लोडिंग गाड़ियां पलट चुकी हैं। जिससे वाहनों को काफी नुकसान हो रहा है और गाड़ियां टूट रही हैं । यहां के दुकानदारों सहित शहीद भगत सिंह ट्रस्ट मिठनपुरा के डायरेक्टर कुलदीप मुंदलिया ने पीडब्ल्यूडी के एसडीओ श्रवण बैनीवाल से पिछले काफी दिनों से इस रोड पर बने गड्ढे को भरने का निवेदन कर रहे हैं। यहां पर एक स्थायी स्पीड ब्रेकर बनाने की भी मांग की जा रही है। लेकिन विभाग की तरफ से आश्वासन पर आश्वासन ही मिलता जा रहा है।

लोगों ने पीडब्ल्यूडी से इस गड्ढे को तुरंत प्रभाव से भरने के साथ चार गांव को जोड़ने वाली सड़क पर खतरनाक मोड़ होने के चलते एक स्पीड ब्रेकर बनाने की भी गुजारिश की है। मुंदलिया ने कहा कि अगर सोमवार तक विभाग ने गड्ढे को नहीं भरा तो वह खुद शहीद भगत सिंह ट्रस्ट के सदस्यों सहित इस कार्य को निशुल्क करेंगे और आमजन के सहयोग से स्पीड ब्रेकर भी बनाएंगे उसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पवन कुमार, प्रमोद कुमार सोनू तेतरवाल, संदीप राजपूत, राज शर्मा, सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें