फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 22 साल से विकास कार्य ठप, प्लॉट धारकों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

Fri, 10 Jul 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी ताऊ देवीलाल टाउनशिप के रहने वाले विकास न होने से परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी ताऊ देवीलाल टाउनशिप के प्लॉट धारकों ने शुक्रवार को उपायुक्त शांतनु शर्मा से विकास कार्य शुरू करवाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि 22 साल पहले प्लॉट खरीदे थे लेकिन आज तक कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। प्लॉट धारक लंबे समय से अपने प्लॉटों के विकास का इंतजार कर रहे हैं।
राजेश कुमार, रमेश साहुवाला और वेद प्रकाश सहित अन्य प्लॉट धारकों ने बताया कि भाजपा के एक पार्षद के विरोध के कारण विकास कार्य में बाधा आ रही है। इस कारण उन्हें मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने उपायुक्त से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर विकास कार्य शुरू करवाने की मांग की। प्लॉट धारकों ने कहा कि वे वर्षों से केवल आश्वासन सुन रहे हैं पर जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा।
विज्ञापन

22 साल का लंबा इंतजार
प्लॉट धारकों ने 22 साल पहले मेला ग्राउंड की चौधरी ताऊ देवीलाल टाउनशिप में प्लॉट खरीदे थे। उस समय उन्हें जल्द विकास कार्य होने का भरोसा दिया गया था। दो दशकों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी वहां सड़कें, पानी, बिजली और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। प्लॉट धारकों ने कई बार स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस लंबे इंतजार से उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद के विरोध से बाधा
प्लॉट धारकों के अनुसार, मेला ग्राउंड के विकास कार्य में भाजपा के एक स्थानीय पार्षद लगातार बाधा डाल रहे हैं। पार्षद के विरोध के कारण नगर निगम और अन्य संबंधित विभाग विकास कार्य शुरू नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्षद अपने निजी स्वार्थों के चलते हजारों लोगों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही विकास कार्य शुरू नहीं हुए तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने प्लॉट धारकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे मामले की जांच करवाएंगे और जल्द से जल्द विकास कार्य शुरू करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें