फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हार्ट अटैक से हुई थी प्ले स्कूल के छात्र अरमान की मौत

विज्ञापन
मृतक अरमान का फाइल चित्र।
विज्ञापन
सिरसा। ऐलनाबाद स्थित एक प्ले स्कूल में चार वर्षीय छात्र अरमान की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में बच्चे की मौत हार्ट अटैक से होना बताया गया है। इस मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन से जवाब मांगा हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अपनी रिपोर्ट बनाकर महिला एवं बाल विकास विभाग को भेज दी है।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले की जांचकर्ता जिला बाल कल्याण समिति की तत्कालीन अध्यक्ष अनीता वर्मा ने इस रिपोर्ट पर सवाल उठाया है। अनीता वर्मा ने बताया कि ऐलनाबाद थाना पुलिस व महिला एवं बाल विकास विभाग पहले ही दिन से मौत कारण कारण हार्ट अटैक बता रहा था। अरमान का शरीर नीला पड़ चुका था, हार्ट अटैक आने पर शरीर कभी नीला नहीं पड़ता।

वर्मा ने बताया कि जिला बाल कल्याण समिति जांच में महिला एवं बाल विकास विभाग व डीपीओ व सीडीपीओ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट किसी भी सूरत में विश्वास करने लायक नहीं है। हाईकोर्ट को अपनी निगरानी में जांच कमेटी गठित करनी चाहिए, ताकि अरमान को इंसाफ मिल सके।
विज्ञापन


ऐलनाबाद थाने के जांच अधिकारी प्रगट सिंह ने बताया कि 20 दिन पहले अरमान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस के पास आई थी। रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। पुलिस ने ये रिपोर्ट महिला एवं बाल विकास विभाग को भेज दी है। जिला बाल कल्याण समिति इस मामले में 10 जुलाई को अपनी जांच महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा निदेशक, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग व सिरसा उपायुक्त को भेज दी थी।

20 पन्नों की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि शिक्षा विभाग ने उक्त प्ले स्कूल को कभी नोटिस ही जारी नहीं किया। जांच में महिला एवं बाल विकास विभाग व डीपीओ व सीडीपीओ की भी बड़ी लापरवाही सामने आई। चार जुलाई 2025 को जिला बाल कल्याण समिति की टीम पुलिस के साथ उक्त स्कूल व अरमान के घर पहुंची थी। टीम की जांच में कई चौकाने वाले खुलासे हुए थे।

अरमान के पिता ने जिला बाल कल्याण अधिकारी अनीता वर्मा को बताया था कि स्कूल संचालक ने उन्हें गुमराह किया और पुलिस के सामने ज्यादा न बोलने का दबाव बनाया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि स्कूल संचालक भूपेंद्र सिंह ने दो फर्जी प्ले स्कूल खोल रखे हैं। एक गांव ममेरा कलां में और दूसरा ऐलनाबाद में।





ये था मामला
गांव मौजूखेड़ा निवासी किसान सुखदेव सिंह का चार वर्षीय बेटा अरमान गांव ममेरा कलां स्थित स्मॉल वंडर प्ले स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ता था। दो जुलाई 2025 को वह स्कूल गया था। इसी दौरान अचानक चक्कर खाकर वह नीचे गिर गया। वह आधे घंटे तक स्कूल में बेहोश रहा। इस दौरान स्कूल संचालक शिक्षकों की बैठक लेता रहा। बैठक खत्म होने के बाद बेहोश अरमान को संभाला गया। इसके बाद उसे सरकारी में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने अरमान को मृत घोषित कर दिया।





-
अरमान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सही नहीं लगती, मौत होते ही अरमान का शरीर नीला पड़ चुका था। जिला बाल कल्याण समिति की जांच रिपोर्ट में महिला एवं बाल विकास विभाग व डीपीओ व सीडीपीओ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। समिति ने 20 पन्नों की अपनी रिपोर्ट भेजी हुई है। अरमान की मौत मामले में स्कूल संचालक को बचाने की कोशिश शुरू से ही होती रही। हाईकोर्ट को सख्ती से इस मामले की जांच अपनी निगरानी में करवानी चाहिए, तभी अरमान को इंसाफ मिल सकेगा।
विज्ञापन


- अनीता वर्मा, पूर्व अध्यक्ष, जिला बाल कल्याण समिति, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें