फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पौधों का लंगर लगाकर 200 पौधे किए वितरित

Sun, 26 Jul 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डबवाली । पौधे वितरित करते हुए संस्था। संस्था।
विज्ञापन
जन सेवा एकता ट्रस्ट ने दिया हरियाली का संदेश
विज्ञापन


फोटो 14
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से जन सेवा एकता ट्रस्ट मंडी डबवाली ने शनिवार को पौधों का लंगर लगाया। कॉलोनी रोड स्थित रेलवे फाटक के समीप करीब 200 पौधों का निशुल्क वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मार्केट कमेटी मंडी डबवाली के अध्यक्ष सतीश जग्गा ने पौधा भेंट कर किया। मनोनीत पार्षद विकास शर्मा कालुआना भी उपस्थित रहे। ट्रस्ट के संस्थापक संदीप सिंगला और प्रधान तेजपाल सिंघल ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष सतीश जग्गा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने पौधरोपण को प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने और उन्हें बड़ा करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सर्व समाज वेल्फेयर संगठन के अध्यक्ष कुलवीर शांत इंसा, पुनीत धमीजा, हैप्पी मोंगा, विक्की सिरसवाल, संदीप कुमार, उर्वशी, अमित मेहता, पवन अग्रवाल आदि नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

वितरित पौधे और पौधरोपण
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सुदेश कुमार आर्य और जनसंपर्क अधिकारी विनेश छाबड़ा ने बताया कि अभियान में राम तुलसी, कड़ी पत्ता, व्हाइट एवं रेड रोज, टिकोमा, गुड़हल, कचनार, अमरूद और पाम सहित कई पौधे बांटे गए। संस्था ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पीपल, नीम और बरगद की त्रिवेणी का पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें