सीडीएलयू में प्लेसमेंट कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वीसी व अन्य सदस्य। संवाद
- फोटो : Sirsa
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की तरफ से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें शियर बुल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी गुरुग्राम की सीनियर एचआर मैनेजर गीता पांडे व उनकी सहयोगी प्रीति कटारिया, सहायक एचआर ने डिपार्टमेंट में एमबीए के अंतिम वर्ष के छात्र व छात्राओं का इंटरव्यू लिया। विभाग की अध्यक्षा प्रोफेसर आरती गौड़ ने उनका स्वागत किया। इंटरव्यू के पहले राउंड में ग्रुप डिस्कशन था और इसमें 36 उम्मीदवारों को सफलता मिली। वहीं दूसरे राउंड में 20 उम्मीदवारों का चयन हुआ। अब अंतिम इंटरव्यू आने वाले समय में आयोजित किया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रबंधन विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर आरती गौड़ ने यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजमेर सिंह मलिक के साथ उनके कार्यालय में साझा की। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज सचिन शर्मा व डॉ. अमित ने बताया कि इस वर्ष एमबीए अंतिम वर्ष के छात्र व छात्राओं के लिए कैंपस प्लेसमेंट के लिए अलग-अलग कंपनियों के साथ संपर्क किया जा चुका है इससे पहले भी कुछ कंपनियों में इंटरव्यू करवाए जा चुके हैं।