फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दोपहर से रोडवेज में मुफ्त यात्रा कर पाएंगी महिलाएं और बच्चे

विज्ञापन
बस स्टैंड पर खड़ीं रोडवेज बसें। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर हरियाणा रोडवेज की ओर से बुधवार दोपहर 12 बजे से लेकर वीरवार रात 12 बजे तक महिलाओं व 15 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को मुफ्त में यात्रा करवाई जाएगी। इसको लेकर सिरसा रोडवेज की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। रोडवेज की ओर से 36 घंटे तक महिलाओं को मुफ्त में यात्रा करवाई जानी है।
विज्ञापन

वहीं रोडवेज की ओर से सिरसा डिपो और डबवाली सब डिपो की कुल 168 बसों का संचालक सभी रूटों पर किया जाएगा। विभाग ने सभी चालक व परिचालकों की छुट्टियों को भी रद्द कर दिया गया। इमरजेंसी होने पर ही परिचालक व चालक को छुट्टी दी जाएगी। वहीं रोडवेज के साथ-साथ सहकारी समिति की बसों में भी यह नियम तय समय तक लागू रहेगा। ऐसे में अगर कोई भी निजी बस चालक और परिचालक महिलाओं से किराया लेता है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। वहीं रोडवेज की ओर कई बसों को रिजर्व भी रखा जाएगा। किसी रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है तो उस रूट पर तुरंत प्रभाव से बसों को रवाना किया जाएगा ।
जांच को लेकर तैनात रहेंगी उड़नदस्ता टीमें
बुधवार दोपहर 12 बजे से महिलाओं को मुफ्त में सुविधा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ऐसे में अगर कोई भी परिचालक महिलाओं व 15 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों से किराया लेता है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए रोडवेज की ओर से जांच के लिए अतिरिक्त टीमों को भी लगाया गया है। टीमों की ओर से बसों को रोक कर यात्रियों से पूछताछ की जाएगी। अगर कोई भी महिला इस तरह की शिकायत उड़नदस्ता टीम को देती है तो परिचालक पर विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

निजी बस चालकों पर भी होगी सख्ती
रक्षाबंधन के पर्व पर निजी बस चालकों पर भी महिलाओं को मुफ्त में सुविधा देने का नियम लागू होता है। लेकिन इसके बाद भी निजी बस चालक महिलाओं व बच्चों की टिकट काटते हैं। इसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर विभाग की ओर से कोई कार्रवाई की जाती है तो निजी बस ऑपरेटरों की ओर से बसों का संचालन भी कम कर दिया जाता है। ऐसे में अब विभाग की ओर से निजी बस ऑपरेटरों पर कार्रवाई की जाएगी। टीमें जांच करेंगी और अगर कोई बस ऑपरेटर के परिचालक महिलाओं से किराया लेते हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और रिपोर्ट मुख्यालय में भेजी जाएगी ।
बुधवार दोपहर 12 बजे से रोडवेज की सभी बसों में महिलाओं व 15 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को मुफ्त में यात्रा करवानी शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए सभी चालक व परिचालकों को जानकारी दे दी गई है। महिलाओं को वीरवार रात 12 बजे तक मुफ्त में यात्रा करवाई जाएगी।
विज्ञापन

- केआर कौशल, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें