फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शिकायत के बाद जागा नहरी विभाग, नहर से पानी चोरी में लगी पाइपलाइन उखाड़ी

Tue, 21 Jul 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
घग्गर नहर से पानी चोरी मेें इस्तेमाल पाइप को उखाड़ते कर्मचारी।
विज्ञापन
फोटो 20
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। घग्गर नहर से मोटर और पाइपलाइन के माध्यम से पानी चोरी किए जाने की शिकायत के बाद नहरी विभाग ने कार्रवाई करते हुए सड़क के नीचे बिछाई गई चार इंच की अवैध पाइपलाइन उखाड़ दी। मामले में एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं और दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
गांव फिरोजाबाद निवासी जसवंत सिंह और हरकिशन लाल ने आरोप लगाया कि गांव के ओटू हेड से कुछ दूरी पर लंबे समय से सड़क के नीचे चार इंच की पाइपलाइन बिछाकर बिजली की मोटर के माध्यम से उत्तरी घग्गर नहर (एनजीसी) का पानी खेतों की सिंचाई के लिए उठाया जा रहा था। उनका कहना है कि पहले भी संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद संबंधित विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप शर्मा को शिकायत करने पर विभाग ने मौके पर पहुंचकर अवैध पाइपलाइन उखाड़ दी। मनोहर लाल ने सभी आरोपों को निराधार और पारिवारिक रंजिश से प्रेरित बताते हुए कहा कि उनकी सिंचाई मोटर खराब होने के कारण फसल सूखने की स्थिति में थी। इसी वजह से उन्होंने सोमवार सुबह कुछ समय के लिए नहर से पानी उठाया था। उन्हें जानकारी नहीं थी कि ऐसा करना नियमों के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों का फोन आने के बाद उन्होंने तत्काल मोटर बंद कर दी। नहरी विभाग के एसडीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि विभाग को उत्तरी घग्गर नहर से पानी चोरी की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलते ही विभागीय टीम को मौके पर भेजा गया और चार इंच की अवैध पाइपलाइन उखाड़ दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें