फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति के डाली जा रही पानी की पाइप लाइन को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
pipe line - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
शहर की काठ मंडी में बिना अनुमति के कुछ लोग पानी की पाइप लाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई कर रहे थे। इस बात की सूचना नगर परिषद के ईओ को मिली तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके काम बंद करवाया। सुबह नगर परिषद के जेई ने सड़क का निरीक्षण किया तो सड़क टूटी हुई पाई। नगर परिषद ने शहर में बिना अनुमति के सड़क तोड़ने पर सिटी थाने में एफआईआर दर्ज करने की शिकायत दी है। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग ने भी पुलिस विभाग को पानी की पाइप लाइन में से अवैध कनेक्शन करने पर शिकायत दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गोल डिग्गी से भादरा बाजार की ओर जाते हुए एक धर्मशाला के आगे से रात साढ़े दस बजे सड़क उखाड़ने का काम चल रहा था। किसी ने इसकी सूचना नगर परिषद के ईओ को दी। ईओ अमन ढांडा ने कंट्रोल रूम में फोन करके सड़क उखाड़ने का काम रोकने के लिए कही। इस पर पुलिस की पीसीआर कालोनी काठ मंडी में मौके पर पहुंची। उस समय तीन प्लंबर सड़क तोड़कर पाइप लाइन डालने का काम कर रहे थे। पुलिस ने काम कर रहे प्लंबरों को काम रोकने के निर्देश दिए। प्लंबरों ने कहा कि वे धर्मशाला के मैनेजर के कहने पर काम कर रहे हैं। पुलिस ने सड़क उखाड़ने वाले हैमर थ्रो और अन्य सामान को भी जब्त कर लिया। हालांकि पुलिस जब प्लंबरों को गाड़ी में बैठाकर चौकी ले जाने लगी तो इस बात पर गहमागहमी भी हुई। वहीं रात को मानवाधिकार एसोसिएशन के सदस्य बलदेव राज भी मौके पर पहुंच गए। सड़क उखाड़ने को लेकर उनकी व धर्मशाला के मैनेजर के बीच गहमा गहमी भी हो गई। पुलिस ने रात को मशीन व सामान कब्जे में लेकर काम रुकवा दिया। वहीं नगर परिषद के ईओ के निर्देश पर सुबह जेई ने मौके पर जाकर घटना का मुआयना किया। जेई ने अपनी रिपोर्ट में सड़क की खुदाई की बात कही और वित्तीय हानि की रिपोर्ट दी। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी कर्मचारी को भेजकर रिपोर्ट मांगी तो उसने भी सड़क की खुदाई करके वित्तीय हानि की बात कही। ऐसे में दोनों विभागों ने बिना अनुमति के सरकारी संपत्ति पहुंचाने पर पुलिस में एफआईआर दर्ज करने की शिकायत दी है।
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता की रिपोर्ट में सड़क की खुदाई की गई है। यह काम बिना अनुमति के किया जा रहा था। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को लिख दिया है।
-अमन ढांडा, ईओ, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें