फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई पिकअप, एक की मौत

Fri, 12 Jul 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा जिले में रोड़ी क्षेत्र के गांव सुरतिया के पास पेड़ से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप।
विज्ञापन
रोड़ी। गांव सुरतिया के पास के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव मलड़ी निवासी 45 वर्षीय इकबाल व उसका साथी गांव फरवाई निवासी जस्सू वीरवार दोपहर को पिकअप में सवार होकर गांव रोड़ी की ओर जा रहे थे। गांव सुरतिया के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में इकबाल की मौत हो गई, जबकि जस्सू घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक इकबाल का एक बेटे है।

गलत लेन ड्राइविंग करने वाले 15 चालकों के काटे चालान

सिरसा। डबवाली पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य सड़कों पर लेन बदलकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 15 चालकों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबवाली की पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के चालान किए गए हैं। यातायात प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक भारी वाहन व गति प्रतिबंधित वाहन अपनी निर्धारित गति सीमा में बाई लेन में चले। यदि कोई भी वाहन चालक मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत निर्धारित गति सीमा व बाई लेन में न चलकर नियम का उल्लंघन करता है तो उसका चालान किया जाए।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें