फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कॉलेजों में आज से फिजिकल काउंसिलिंग, कल खुलेगा पोर्टल

विज्ञापन
राजकीय महिला कॉलेज में बैठक करते  हुए प्राचार्य डा सज्जन कुमार। 
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा उच्च शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिन विद्यार्थियों का नाम कॉलेज की पहली और दूसरी मेरिट सूची में नहीं आया है, उनके लिए 9 जुलाई को काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। इसके बाद 10 जुलाई से पोर्टल दोबारा खोला जाएगा, जिससे छात्राएं अपने आवेदन फॉर्म को अपडेट कर सकेंगी या नया आवेदन कर सकेंगी।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार ने बताया कि महाविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा, हम छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा संस्थान छात्राओं को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा माहौल प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने छात्राओं से अनुरोध किया कि वे प्रवेश से संबंधित सभी तिथियों और निर्देशों के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट https://admissions.highereduhry.ac.in/ पर नियमित रूप से विजिट करती रहें।
दाखिले का शेड्यूल
9 जुलाई : पहली और दूसरी मेरिट सूची से बाहर रहे उम्मीदवारों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग।
10 जुलाई : ऑनलाइन पंजीकरण और फॉर्म में संशोधन के लिए पोर्टल खुलेगा।

11 जुलाई से 17 जुलाई : फिजिकल काउंसिलिंग जारी रहेगी। 100 रुपये देर से आवेदन शुल्क देना होगा।
18 जुलाई से 24 जुलाई : फिजिकल काउसिंलिंग जारी रहेगी। 100 रुपये अतिरिक्त आवेदन शुल्क के साथ साथ प्रतिदिन 100 रुपये के हिसाब से शुल्क जमा करवाना होगा।
विज्ञापन



सीएमके कॉलेज में भी शुरू होगी फिजिकल काउंसिंलिंग

सीएमके नेशनल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रंजना ग्रोवर ने बताया कि कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए नोडल अधिकारी के साथ साथ बीए बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, बीकॉम, बीबीए व बीएससी फिजीकल साइंस और बीएससी लाइफ साइंस कोर्स से संबंधित अलग अलग एडमिशन कमेटी बनाई जा चुकी है। विद्यार्थियों व अभिभावकों के लिए दाखिला प्रकिया को सरल बनाने के उद्देश्य से हेल्प डेस्क की सुविधा दी जा रही है।
नोडल अधिकारी डॉ. वीरबाला शर्मा ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 10 जुलाई से ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल फिर से सक्रिय किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थी नया रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या पहले से भरे आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। यह सुविधा कुछ ही दिनों के लिए उपलब्ध होगी, इसलिए सभी इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।
सीडीएलयू में ऑनलाइन आवेदन करने का आज आखिरी मौका
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के विभिन्न कोर्सों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का बुधवार आखिरी दिन है। छात्रों को बेहतर सुविधा देने के लिए विवि प्रशासन द्वारा दो दिन तारीख आगे बढ़ाई जा चुकी है। देरी से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के बावजूद छात्रों में विवि में एडमिशन लेने को लेकर रुझान देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें