सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पीएचडी दाखिला को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। पीएचडी ऑर्डिनेंस तैयार हो चुका है और अब सभी विभागों से सीटों का ब्योरा मांग लिया गया है। इसके बाद नोटिफिकेशन जारी होगा। इस बार उम्मीद है कि दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
सीडीएलयू में पीएचडी में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही दाखिले शुरू होंगे। वीसी ने पीएचडी ऑर्डिनेंस को मंजूरी दे दी है और दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। अब सभी विभागों से सीटों का ब्योरा मांगा है। इस बार सीटें बढ़ गई है। क्योंकि कई प्राध्यापकों की पदोन्नति हो गई है। पदोन्नति होने पर सीटें भी बढ़ जाती है। पिछले दो वर्ष के दौरान पीएचडी में दाखिले के दौरान प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं हो पाया था। ऐसे में केवल नेट और जेआरएफ पासआउट विद्यार्थी ही दाखिला ले पाए। लेकिन इस बार उम्मीद है कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी और दाखिला होगा।
पीएचडी में दाखिले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीटों का ब्योरा मांगा गया ताकि ये पता चल सके किस विभाग में कितनी सीटें पीएचडी की उपलब्ध है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया चलाई जाएगी।
-प्रो. अजमेर सिंह मलिक, वीसी, सीडीएलयू, सिरसा।