संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में पीएचडी में दाखिले के लिए इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। सीडीएलयू प्रशासन ने पीएचडी में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार 17 विभागों में 52 सीटों पर पीएचडी के दाखिले होंगे। सीडीएलयू की पीएचडी एडमिशन कमेटी की बैठक में फैसले के बाद पीएचडी के लिए दाखिला प्रक्रिया अब शुरू की गई है।
सीडीएलयू के रजिस्ट्रार की ओर से सभी टीचिंग विभागों के अध्यक्षों को पत्र जारी कर दिया गया है। पीएचडी एडमिशन कमेटी की मिनट्स जारी कर दी गई है। रजिस्ट्रार की ओर से पीएचडी एडमिशन नोटिस-2022-23 भी जारी कर दिया गया है। इसी के साथ अब आवेदन भी शुरू हो गए हैं। आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि सात मई है।
-
जानिए...किन विभागों में होंगे दाखिले
विभागखाली सीट
बायोटेक्नोलॉजी03
बोटनी01
बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन02
केमेस्ट्री-02
कॉमर्स01
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग04
एजुकेशन10
एनर्जी एंड इनवायरमेंट साइंस07
फूड साइंस एंड टेक्नोलोजी06
जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन03
हिंदी01
इतिहास02
विधि विभाग-04
फिजिक्स04
लोक प्रशासन08
संस्कृत01
जूलोजी-01
ये है शेड्यूल
आवेदन फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि-7 मई तक
प्रवेश परीक्षा13 मई
प्रवेश परीक्षा का परिणाम15 मई
इंटरव्यू-काउंसिलिंग-17 मई
फीस जमा करवाने का मौका17 मई से 18 मई
वेटिंग लिस्ट से दाखिला-19 मई
फीस जमा करवाने का मौका20 मई
कक्षाएं शुरू19 मई से
विदेशी विद्यार्थियों के लिए शेड्यूल
इंटरव्यूकाउंसिलिंग-8 मई से 12 मई
फीस जमा करवाने का मौका20 मई तक