फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी संचालक ने युवा वैज्ञानिक से किया दुराचार

Tue, 04 Nov 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के राम कॉलोनी क्षेत्र में स्थित पीजी में रहने वाली एक युवा वैज्ञानिक के साथ पीजी संचालक द्वारा दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


एक अनुसंधान केंद्र में बतौर वैज्ञानिक काम करने वाली पीड़िता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की रहने वाली है। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पीजी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती ने दिए गए बयान में बताया कि वह बरेली सिटी की रहने वाली है और वर्तमान में शहर में एक अनुसंधान केंद्र में कार्यरत है।

राम कॉलोनी स्थित एक पीजी में उसने किराए पर कमरा ले रखा था। पीजी संचालक राजन आर्य ने फरवरी 2014 में वॉट्स एप पर उसे दोस्ती के संदेश भेजने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


एक दिन पीजी संचालक ने कमरे में फंदा लगाकर इसकी फोटो वॉट्स एप पर उसे भेजी। संदेश में लिखा था कि अगर उसने उससे दोस्ती नहीं की तो वह फांसी लगा लेगा।

पीड़िता का कहना है कि उसने राजन को सुसाइड करने से रोकने के लिए उससे दोस्ती करने की हां भर दी। आरोप है कि इसके बाद राजन पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक ले आया।

कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई। सुबह जब उसे होश आया तो उसे पता चला कि आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया है।

पीड़िता ने आरोपी से पुलिस के पास जाने की बात कही तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने पीजी छोड़ दिया और शहर के दूसरे वार्ड में जाकर रहने लगी।

माफी मांगकर दिया शादी का झांसा
पीड़िता का कहना है कि घटना के दो दिन बाद ही आरोपी अपनी हरकत की माफी मांगने उसके पास पहुंचा और उससे शादी करने की बात कही।

एक बार फिर वह आरोपी के झांसे में आ गई और आरोपी शादी का झांसा देकर उसकी अस्मत से खेलता रहा।

शादीशुदा निकला पीजी संचालक
शादी के झांसे का खुलासा तब हुआ जब एक दिन पीड़िता ने आरोपी को एक महिला के साथ देखा। पीड़िता ने जब इसकी पड़ताल की तो पता चला कि राजन शादीशुदा और एक बच्चे का बाप है।

सच्चाई जानने और आरोपी के झांसे का अंदाजा होने पर उसने अपने पिता को फोन कर सिरसा बुलाया और अपनी आपबीती बताई। बाद में वह पिता के साथ पुलिस थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


जांच अधिकरी एएसआई कमलेश रानी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पीजी संचालक राम कॉलोनी निवासी राजन आर्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता की मेडिकल जांच में दुराचार की पुष्टि हुई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें