फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में बहाया खून, सात पर केस दर्ज

Mon, 03 Nov 2014 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव थिराज में रविवार रात भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा पत्थरबाजी व फायरिंग करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


इस हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए, जिन्हें सिरसा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार, गांव में जीत सिंह व गुरदीप सिंह नामक व्यक्तियों के बीच कुछ समय से जमीन को विवाद चला आ रहा है।

बताया जाता है कि करीब एक माह पूर्व विवादास्पद भूमि को जीत सिंह ने जोत दिया था, जिससे मामला और बढ़ गया।

शिकायतकर्ता महिला कर्मजीत कौर पत्नी गुरदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि रविवार रात्रि करीब 10 बजे कार में सवार लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


जिसमें उन्होंने पत्थरबाजी करते हुए उसके पति गुरदीप सिंह व उसके बेटे के साथ मारपीट की। आरोप है कि उक्त लोगों ने फायरिंग भी की।

पुलिस ने शिकायत को किया अनसुना: आरोपी
उधर, आरोपी जीत सिंह ने बताया कि उसने कुछ समय पहले चार कनाल जमीन गुरजंट सिंह पुत्र बंता सिंह से खरीदी थी। इस जमीन पर कब्जा भी ले लिया था।

अब गुरजंट का भाई गुरदीप सिंह पंजाब से आदमी लेकर हमें मारने के लिए हमारे घर पर आया। जीत सिंह का आरोप है कि उन्होंने रोड़ी पुलिस को इसकी शिकायत रात को ही दी लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी।

थाना प्रभारी शिव नारायण का कहना है कि जीत सिंह ने सारा मामला मनगढ़ंत बनाया है, जबकि आरोपी जीत सिंह आदि ने गुरदीप सिंह के घर जाकर फायरिंग कर मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त किया है,
विज्ञापन


गुरदीप सिंह के परिजनों के साथ मारपीट की है। थाना प्रभारी शिवनारायण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायल कर्मजीत कौर के बयान पर जीत सिंह, निर्मल सिंह, बसंत सिंह, गुरप्रीत, तरसेम व मनप्रीत और मलकीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें