फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गली में बांधे जा रहे पालतु पशु, ग्रामीण परेशान

Sun, 05 Jan 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ऐलनाबाद में गली में बांधे गए पशु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐलनाबाद। गांव माधोसिंघाना के वार्ड नंबर-5 में कुछ लोगों की ओर से गली में पालतु पशुओं को बांधा जा रहा है। इस गली के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में परेशान लोगों ने सीएम विंडो के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है।
उन्होंने शिकायत में बताया कि पिछले कई माह से गली में पालतु पशु बांधने से आस पास के लोगों और आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गली निवासी सुभाष ने बताया वे पिछले कई माह से गली के ही रहने वाले पशु मालिकों से कई बार अनुरोध कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने एक बार भी सुनवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि गली में दिन व रात पशु बंधे रहते हैं, जिससे आने जाने को परेशानी होती है व दुर्घटना होने का भय बना रहता है। गली निवासी अपने पशुओं को गली में ही चारा डालते हैं और नहलाते हैं। इससे गली में गंदगी फैली रहती है। पिछली बार भी उन्होंने एक शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गांव के मौजिज लोगों की पंचायत हुई, जिसमें उक्त लोगों ने गली में अपने पशुओं को बांधने के लिए मना किया था। कुछ दिनों के बाद ही फिर गलीवासी पशु गली में ही बांधने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें