फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शहर की यूसी-05 कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू

Sat, 04 Jan 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट के लिए निशानदेही करवाते नपा चेयरमैन मनोज सचदेवा व अन्य। संवाद 
विज्ञापन
रानियां। नगर पालिका ने शहर की यूसी-05 कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट लगवाने का काम शुरू कर दिया है। नगरपालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा ने बताया कि शहर की चार कॉलोनियां में स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चुनाव के बाद शहर में पहला विकास कार्य शुरू हुआ है। इसके तहत कॉलोनी में करीब 55 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी। इनके बीच 15 मीटर की दूरी होगी। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में सड़क निर्माण व सीवर लाइनों को दबाने के लिए अलग से बजट आएगा।

उपप्रधान रमेश कंबोज ने बताया कि जैसे ही लाइटों का कार्य पूरा होगा उसके तुरंत बाद सीवरेज का कार्य करवाने की पूरी कोशिश की जाएगी। इसके लिए पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट से बातचीत चल रही है। इस मौके पर नगरपालिका पार्षद सुखविंद्र मोर, पवन कालड़ा, सुनील गुब्बर, मलकीत गिल व जरनैल चंदी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें