फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य मुफ्त होने पर लोगों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए मुफ्त की रेवड़ी बाटकर वोट बटोरने का कल्चर वाले ब्यान पर युवाओं ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर हर वस्तु ही मुफ्त में मिल गई तो देश व युवाओं का विकास नहीं हो पाएगा। मुफ्त की सुविधा देने की घोषणा कर राजनीति पार्टियां वोट बैंक को बढ़ाकर लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि पार्टियों को शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के मुख्य मुद्दों को उठाना चाहिए। जिससे लोगों और देश का विकास तेजी से होगा।
विज्ञापन

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरप्रदेश के उरई के कैथरी गांव में अपने संबोधन में कहा था कि आजकल हमारे देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की भरसक कोशिश हो रही है। यह देश के विकास के लिए बहुत घातक है। इस कल्चर से देश के लोगों और खासकर युवाओं को सावधान रहने की जरूरत है। इससे आज की पीढ़ी का बहुत नुकसान हो सकता है। युवाओं का वर्तमान बिगड़ जाएगा। ऐसे लोगों को ऐसी सोच को हराना और हटाना जरूरी है। प्रधानमंत्री की ओर से इस संबोधन में मुफ्त की योजनाओं देने का हवाला देने वाली पार्टियों पर तंज कसा गया है। हालांकि युवाओं ने भी मुफ्त की योजनाओं का लाभ लेने की बजाए रोजगार और शिक्षा मुफ्त दिए जाने की मांग की है। वहीं युवाओं का कहना है कि सरकार किसी की भी हो किसी ने भी युवाओं की ओर ध्यान नहीं दिया है। हर बार राजनीतिक पार्टियां युवा को रोजगार व शिक्षा के नाम पर अपनी ओर लुभाने का प्रयास करती है, पर अब तक किसी भी पार्टी ने युवाओं को कुछ नहीं दिया हैं।
फोटो: 11
सपना जाखड़, छात्रा
सरकार ओर राजनीतिक पार्टियों को मुफ्त में योजनाओं को देने की घोषणा नहीं करनी चाहिए। युवा अब बेरोजगार है और शिक्षा प्राप्त करने में उन्हें लाखों का खर्च करना पड़ता है। अगर युवाओं को मुफ्त में शिक्षा प्राप्त करवाई जाए तो वह अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं। ऐसे में राजनीति पार्टियों को भी वोट बैंक बढ़ाने के लिए वादे करनी की भी आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन

फोटो: 12
अभिमन्यु सिहाग
कई राज्यों में सरकार की ओर से लोगों को मुफ्त में राशन और अन्य सुविधाएं दी जाती है। जिसका सीधा असर लोगों की मानसिकता पर पड़ता है। इससे लोग काम करने के इच्छुक नहीं होंगे। वह सरकार तो बदल जाएगी लेकिन जो लोग उस योजना के सहारे रह गए तो उनका भविष्य बेहद ही खराब होगा।
फोटो - 13
योगेश महेरीया
सरकार की ओर से भी लोगों को मुफ्त में कई योजनाएं दी जा रही है। जिसकी जरूरत बहुत ही कम लोगों को है। जिन लोगों को इस तरह की योजनाओं की आवश्यकता है सरकार सर्वे करवा कर उनका चयन करने के बाद उसका लाभ उन्हीं लोगों को दे।
फोटो - 14
नरेश पिलानियां
राजनीतिक पार्टियों को मुफ्त कि योजनाओं को छोड़कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के बारे में बातें करनी चाहिए। ताकि युवा खुद कमाने के लायक बन सकें और अपना योगदान देश के समग्र विकास में योगदान दे सकेें।
फोटो - 15
मोनू राजपूत
युवाओं को मुफ्त कि योजनाओं की ओर ध्यान ना देकर अपने भविष्य को सुधारने की तरफ ध्यान देना चाहिए। कोई भी कुछ मुफ्त नहीं देता। ये सारी योजनाओं का पैसा हमसे ही निकालते है। तो हमें हमारी शिक्षा की ओर अग्रसर होना चाहिए ताकि हम अपना भविष्य सुधार सकें।
फोटो - 16
संजय सहारण
लोगों को शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं को लेकर आना चाहिए। रोजगार की कमी होने के कारण लोगों को विदेश जाना पड़ता है। जबकि राजनीति पार्टियां रोजगार देने के नाम पर युवाओं से वोट तो ले लेती है लेकिन कई साल निकलने के बाद भी किसी तरह के रोजगार के अवसर नहीं तलाश किए जाते। जिसके कारण युवाओं को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें