फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: होलिका की पूजा कर लोगों ने मांगीं मन्नतें

विज्ञापन
कालांवाली में होलिका दहन के दाैरान माैजूद लोग।
विज्ञापन
सिरसा। शहर भर में वीरवार को श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया। महिलाओं ने पीले वस्त्र पहन कर बच्चों के साथ होलिका का पूजन कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। रात को विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्वक मंगल की कामना करते हुए होलिका दहन किया गया। सुबह से ही होलिका पर्व को लेकर घरों में विशेष तैयारियां शुरू हो गईं थी।
विज्ञापन


पर्व पर महिलाओं ने व्रत भी रखा। महिलाएं गीत गाती हुई विभिन्न स्थानों पर बनाई गई होलिका के पास गईं और वहां पर विधि-विधान अनुसार पूजन किया। शहर में गोल डिग्गी, नोहरिया बाजार, भादरा बाजार, गौशाला मोहल्ला, रानियां रोड, बेगू रोड सहित शहरभर की विभिन्न कॉलोनियों में विधिवत होलिका पूजन किया गया। गली-मोहल्लों में महिलाओं ने लोकगीतों की धुनों पर नाच गाकर कर खुशियां मनाई। जिले के ऐलनाबाद, रानियां, चोपटा, डबवाली व कालांवाली में भी क्षेत्रवासियों की ओर से उत्साह से होली पूजन किया गया।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, लोग होलिका में अपनी फसल को पकाकर अपने घर ले जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने अपनी मान्यता के अनुरूप मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। इस पर्व पर श्रद्धालु दूरदराज से अपने पैतृक स्थान पर पहुंचे। होली पर महिलाएं उपलों की विशेष आकृति तैयार करती हैं। उन आकृतियों को सामूहिक रूप से जलने वाली होली में डाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें